स्नोडेन के मोरेल्स के विमान में होने से बोलिविया का इनकार
Advertisement

स्नोडेन के मोरेल्स के विमान में होने से बोलिविया का इनकार

बोलिविया के विदेश मंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी खुफिया जानकारी लीक करने वाला भगोड़े एडवर्ड स्नोडेन राष्ट्रपति एवो मोरेल्स के साथ उनके विमान में यात्रा कर रहे थे। इस विमान को जबरन ऑस्ट्रिया में उतारा गया था।

ला पाज (बोलिविया) : बोलिविया के विदेश मंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी खुफिया जानकारी लीक करने वाला भगोड़े एडवर्ड स्नोडेन राष्ट्रपति एवो मोरेल्स के साथ उनके विमान में यात्रा कर रहे थे। इस विमान को जबरन ऑस्ट्रिया में उतारा गया था।
मंत्री डेविड चोक्यूहुआन्सा ने संवाददाताओं को बताया कि फ्रांस और पुर्तगाल ने यह ‘बड़ा झूठ’ सुनकर राष्ट्रपति के विमान के लिए अपनी हवाई सीमा बंद कर दी थी कि स्नोडेन इस विमान में है। मोरेल्स मास्को की यात्रा पर गए थे। मास्को में ही स्नोडेन एक सप्ताह से भी ज्यादा वक्त से हवाईअड्डे के पारगमन क्षेत्र (ट्रांजिट एरिया) में छिपे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका में जासूसी के आरोप लगाए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को वियना में उतारने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कहा कि विमान की आपात लैंडिंग करवाकर मोरेल्स की जिंदगी को खतरे में डाला गया। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी अफवाहें थीं कि स्नोडेन विमान में है। हमें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि इतना बड़ा झूठ किसने बोला होगा। बोल्वियाई नेता मास्को में प्राकृतिक गैस उत्पादक देशों के सम्मेलन में भाग ले रहे थे। वहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
इससे पहले मोरेल्स ने रूसी मीडिया को बताया था कि अगर (स्नोडेन की ओर से) राजनैतिक शरण देने का अनुरोध किया जाता है तो उनका देश इस पर चर्चा करके फैसला करेगा। गोपनीय खुलासे करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स के अनुसार, बोलिविया उन 21 देशों में से एक है, जिनमें शरण के लिए स्नोडेन ने आवेदन किया है। (एजेंसी)

Trending news