पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को हराया
Advertisement

पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को हराया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए दोनों देशों के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की। जीत के लिये 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया।

fallback

शारजाह : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए दोनों देशों के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की। जीत के लिये 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया।
कप्तान मोहम्मद हफीज ने 37 गेंद में नाबाद 42 रन बनाये। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में छह और आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद वाइड रही। अफगानिस्तान के लिये आखिरी ओवर दौलत जदरान ने डाला। हफीज ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान को अहमद शहजाद (35) और नये खिलाड़ी शरजील खान (18) ने अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 47 रन की साझेदारी की।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद शहजाद (दो) और नवरोज मंगल (एक) पांचवें ओवर में आउट हो गए। नजीबुल्लाह जदरान (38) और नबी (15) ने चौथे विकेट के लिये 35 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिये तेज गेंदबाज जुनैद खान ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। (एजेंसी)

Trending news