चंपावत उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई सूची, इन 10 विधायकों का शामिल है नाम
Advertisement

चंपावत उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई सूची, इन 10 विधायकों का शामिल है नाम

चंपावत उपचुनाव: बीते दिनों कांग्रेस की ओर से पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 30 स्टार प्रचारकों का नाम था. 

फाइल फोटो.

देहरादून: उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 10 लोगों का नाम शामिल है. जारी हुई दूसरी लिस्ट में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी का भी नाम शामिल है. पहली लिस्ट में भुवन कापड़ी का नाम नहीं था. 

इन 10 लोगों का है नाम 
स्टार प्रचारकों में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, विधायक विरेन्द्र जाति, विधायक रवि बहादुर एवं विधायक अनुपमा रावत शामिल हैं. 

बीते दिनों कांग्रेस की ओर से पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 30 स्टार प्रचारकों का नाम था. इनमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे. इनके अलावा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल का नाम शामिल है.

Viral Jokes: पढ़िए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धांसू चुटकुले, हो जाएंगे लोटपोट

इसके अलावा पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं.

Health Tips: खर्राटे की आवाज से पाना चाहते हैं निजात, तो आज ही आपनाएं ये घरेलू टिप्स

WATCH LIVE TV

Trending news