उन्नाव विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: उन्नाव जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट
Advertisement

उन्नाव विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: उन्नाव जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट

Unnao Chunav 2022 Result: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के उन्नाव जिले में चौथे चरण में चार सीटों पर 23 फरवरी को मतदान हुआ था. जिले में मोहान, उन्नाव सदर, भगवंत नगर, पुरवा सीट शामिल हैं. 

उन्नाव विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022:  उन्नाव जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट

Unnao Vidhansabha Chunav 2022 Result: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के उन्नाव जिले में चौथे चरण में चार सीटों पर 23 फरवरी को मतदान हुआ था. जिले में मोहान, उन्नाव सदर, भगवंत नगर, पुरवा सीट शामिल हैं. सभी 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. 

मोहान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Mohan Seat ka Result 2022) 
मोहान सीट से बीजेपी के बृजेश रावत, सपा की आंचल वर्मा, बसपा के सेवक लाल रावत और कांग्रेस की मधु रावत चुनाव लड़ रही हैं. 2017 में बीजेपी के बृजेश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राधेलाल रावत को  हरा दिया था. कांग्रेस के भगवान दास कठेरिया तीसेर स्थान पर रहे थे. मोहान सुरक्षित सीट से ब्रजेश रावत भी दोबारा चुनान जीते हैं.

उन्नाव विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Unnao Seat ka Result 2022) 
उन्नाव से बीजेपी ने पंकज गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, समाजवादी पार्टी से अभिनव कुमार, बसपा से देवेंद्र सिंह और कांग्रेस से आशा सिंह चुनावी मैदान में हैं. 2017 के चुनाव में भी बीजेपी ने अपने निवर्तमान विधायक पंकज गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा था. उन्होंने सपा की मनीषा दीपक को  बड़े अंतर से शिकस्त दी थी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. उन्नाव सदर से पंकज गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई है. 

भगवंत नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Bhagwantnagar Seat ka Result 2022) 
भगवंत नगर सीट से बीजेपी से आशुतोष शुक्ला, समाजवादी पार्टी से अंकित परिहार, बसपा से बृज किशोर वर्मा और कांग्रेस से जंग बहादुर सिंह ताल ठोक रहे हैं. 2017 में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार हृदय नारायण दीक्षित ने बसपा प्रत्याशी शशांक शेखर सिंह को हराया था जबकि सपा तीसरे नंबर पर रही थी. भगवंतनगर नगर से जीतकर आशुतोष शुक्ला पहली बार विधायक बने. 

 

पुरवा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Purwa Seat ka Result 2022) 
पुरवा विधानसभा सीट पर बीजेपी से अनिल सिंह, सपा से उदयराज, बसपा से विनोद कुमार त्रिपाठी और कांग्रेस से उरुषा राणा चुनावी मैदान में हैं. 2017 के चुनाव में बसपा के अनिल सिंह यादव ने बीजेपी के उत्तमचंद को बड़े अंतर से हरा दिया. सपा के उदय राज को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. पुरवा विधानसभा से अनिल सिंह भी दोबारा चुनाव जीते हैं. 

Trending news