UP Nikay Chunav:बाराबंकी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी,देखें लिस्ट
Advertisement

UP Nikay Chunav:बाराबंकी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी,देखें लिस्ट

UP nikay chunav:उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूचियां जारी होने लगी हैं. इसके साथ ही अब चुनावी मैदान सजने को तैयार है.

UP Nikay Chunav:बाराबंकी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी,देखें लिस्ट

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: UP Nikay Chunav:नगर विकास विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 48 जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया. नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी किया. जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्डों का आरक्षण जारी हुआ है, उनमें बाराबंकी जिला भी शामिल है. बाराबंकी नगर पालिका के 29 वार्डों में इस बार 10 वार्डों में महिलाएं चुनावी मैदान में उतरेंगी. इसके अलावा 13 नगर पंचायतों की भी सूची जारी हुई है.

बाराबंकी जिले की नगर पालिका समेत 14 नगर निकायों में चुनाव होने हैं. इनमें चुनाव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. जिले में नगर पालिका नवाबगंज व 13 नगर पंचायत हैं, जिसमें इस बार 14 चेयरमैन और 204 सभासद चुनने के लिए जिले में चार लाख 710 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें दो लाख सात हजार 965 मतदाता पुरुष और एक लाख 92 हजार 745 मतदाता महिला हैं. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद ने SDM पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,मुख्य सचिव को लिखा पत्र वायरल

आरक्षण सूची सामने आने के साथ ही अब स्थानीय निकायों में अपनी किस्मत आजमाने वाले नेताओं ने सियासी फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है. मतदाताओं के बीच जहां स्थानीय नेता जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं शुभकामना संदेश और पोस्टरों से गली-मोहल्ले, चौक चाराहे चमकने लगे हैं. आरक्षण सूची के साथ ही लोगों में स्थानीय निकाय का करंट सियासी चर्चा के रूप में जगह बनाने लगा है.

देखें पूरी लिस्ट

नगर पालिका नवाबगंज आरक्षण
अनुसूचित जाति- आनंद विहार, लक्ष्मणपुरी।
अनुसूचित जाति महिला- बड़ेल।
पिछड़ा वर्ग- विकास भवन, जलालपुर, पीरबटावन पूर्वी, कटरा बारादरी।
पिछड़ा वर्ग महिला- बनवा पल्हरी, मकदूमपुर, पीरबटावन पश्चिमी।
महिला- तहसील कॉलोनी, बढ़ियन टोला, दशहरा बाग, सत्यप्रेमी नगर, आजाद नगर, भीतरी पीरबटावन।
अनारक्षित- गांधीनगर, कोठी डीह, वाल्मीकि नगर पुलिस लाइन, कानूनगोयान, लखपेड़ाबाग, आलापुर, बेगमगंज लाजपत नगर, दुर्गापुरी, सरावगी, गुलरिया गार्दा, नेहरू नगर, रसूलपुर, कैलाश आश्रम।

नगर पंचायत टिकैतनगर
अनुसूचित जाति- नूरवाफ पश्चिमी।
अनुसूचित जाति महिला- धधवारा पूर्वी।
पिछड़ा वर्ग- नूरवाफ दक्षिणी।
पिछड़ा वर्ग महिला- राय साहब।
महिला- नूरवाफ पूर्वी, सरावगी पूर्वी।
अनारक्षित- सरावगी पश्चिम, नूरवाफ उत्तरी, धधवारा उत्तरी, राय साहब पूर्वी।

नगर पंचायत सिद्धौर
अनुसूचित जाति- डोमन गढ़हा, पश्चिमी कटरा।
अनुसूचित जाति महिला- मालवीय नगर।
पिछड़ा वर्ग- लंबौआ।
पिछड़ा वर्ग महिला- पूरे मक्का।
महिला- उत्तरी अंसारी, अमहट।
अनारक्षित- दक्षिणी अंसारी, सिद्धेश्वर, शेखन टोला, हटिया।

नगर पंचायत जैदपुर
अनुसूचित जाति महिला- महमूदपुर।
पिछड़ा वर्ग- अहिरान, छेदा कटरा।
पिछड़ा वर्ग महिला- मुक्खिन, वसीनगर।
महिला- मौलवी कटरा, चिकना महल,चैहट्टा।
अनारक्षित- नयापुरा, अली अकबर कटरा, गढ़ी कदीम, मुतफर्रिक आबादी, छोटी बाजार, रईस कटरा, बड़ापुरा, शाह कटरा, मेहंदी कटरा।

नगर पंचायत सतरिख
अनुसूचित जाति महिला- गढ़ी द्वितीय।
पिछड़ा वर्ग- पूरे भग्गन।
पिछड़ा वर्ग महिला- भारागंज।
महिला- पतहिया, चौधराना।
अनारक्षित- कायस्थाना प्रथम, मलकाना, गढ़ी प्रथम, कायस्थाना द्वितीय, बाजार, कजियाना।

नगर पंचायत रामनगर
अनुसूचित जाति- धमेड़ी चतुर्थ।
अनुसूचित जाति महिला- लखरौरा द्वितीय।
पिछड़ा वर्ग- रानी तृतीय, कादिराबाद प्रथम।
पिछड़ा वर्ग महिला- रामनगर तृतीय।
महिला- रानी द्वितीय, रानी प्रथम, धमेड़ी प्रथम।
अनारक्षित- लखरौरा प्रथम कादीराबाद द्वितीय धमेड़ी तृतीय, रामनगर प्रथम, धमेड़ी द्वितीय, रामनगर द्वितीय।

नगर पंचायत हैदरगढ़
अनारक्षित : पूरे मित्तई, ठठेराही, कुरैशी, भटखेड़ा, ठाकुरद्वारा और कोठी वार्ड।
महिला : ब्रह्मनान, घोसियाना वार्ड।
पिछड़ा वर्ग : सुभाष चंद्र बोस वार्ड, सब्जी मंडी।
अनुसूचित जाति : लिल्हौरा।
पिछड़ा वर्ग महिला : लोहिया वार्ड।

नगर पंचायत फतेहपुर
अनारक्षित : ब्राहमणी टोला 2, काजीपुर 2, पचघरा 1, मौलवीगंज 1, नालापार दक्षिणी 3, नालापार दक्षिणी 1, मौलवीगंज 2, नालापार दक्षिणी 5।
महिला : फैयाजपुरा, पचघरा-2, नालापार दक्षिणी-2, नालापार दक्षिणी-4
पिछड़ा वर्ग : कटखरा लहसी, काजीपुर 1, काजीपुर 3,
अनुसूचित जाति : देवखरिया वार्ड।
अनुसूचित जाति महिला: दशरथपुर।
पिछड़ा वर्ग महिला : नालापार उत्तरी, ब्रह्मनी टोला-1

नगर पंचायत देवा
अनारक्षित : हुज्जाजी-1, कचेहरान 2, लालापुर, चौधरियान, हुज्जाजी पश्चिमी-3, शेख-3।
महिला : कटरा, हुज्जाजी पूर्वी-2।
पिछड़ा वर्ग : हुज्जाजी पश्चिमी, शेख-2।
अनुसूचित जाति महिला : कचेहरान 1।
पिछड़ा वर्ग महिला : शेख 1।

नगर पंचायत दरियाबाद
अनारक्षित : मोगलान, मिरदहान उत्तरी, पटखानी, घटियाली वार्ड, चौधरियान पश्चिमी, छीपी।
महिला : मोहरियान, खिन्नीतले, मकदूम जादगान।
पिछड़ा वर्ग : बरवारी, बन्नेतले।
अनुसूचित जाति महिला : मिरदहान दक्षिणी ।
पिछड़ा वर्ग महिला : चौधरियान पूर्वी।

नगर पंचायत बेलहरा
अनारक्षित : जलालनगर, भटुवामऊ, कछुआवन पुरवा, पट्टी, नेतपुरवा, रानी कनीज आबिदा, कटरा और सौरंगा-1।
महिला : बखरियाटोला, बेलहरा व अजीदनगर।
पिछड़ा वर्ग : मोहारी और सौरंगा 2।
अनुसूचित जाति महिला : सलारी।
पिछड़ा वर्ग महिला: खालेटोला, लक्ष्छीपुर।

नगर पंचायत बंकी
अनारक्षित : जेल, उत्तरटोला -1, उत्तरटोला-3, सांईपुरम-2, उत्तरटोला-2, दक्षिण टोला-1
महिला : अंबेडकरनगर, साईंपुरम-1, दक्षिण टोला-2
पिछड़ा वर्ग : बाड़ा, दक्षिण टोला- 4
पिछड़ा वर्ग महिला : मंझपुरवा
अनुसूचित जाति महिला : दक्षिण टोला-3

नगर पंचायत सुबेहा
अनारक्षित : सुलेमानपुर, पूरेबादल, पट्टी, हसनपुर, हवेली।
महिला : निंदूरी, महतेली टोला और किला दरवाजा।
पिछड़ा वर्ग : गढ़ी, सराय राजघाट।
पिछड़ा वर्ग महिला : जवाहरनगर ।
अनुसूचित जाति : पलिया।
अनुसूचित जाति महिला : सरायं चंदेल।

नगर पंचायत रामसनेहीघाट
अनारक्षित : जेठबनी, चंदौली, धरौली, सुमेरगंज पूर्वी, सुमेरगंज पश्चिमी।
महिला : मालिनपुर, सुमेरगंज दक्षिणी, भिटरिया।
पिछड़ा वर्ग आबकारी, बेलहा।
पिछड़ा वर्ग महिला : ताला।
अनुसूचित जाति : दलसिंहपुर, बनीकोडर।
अनुसूचित जाति महिला : बनी।

 

Trending news