महराजगंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: नौतनवा समेत जिले की पांचों सीटों का रिजल्ट यहां देखें
Advertisement

महराजगंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: नौतनवा समेत जिले की पांचों सीटों का रिजल्ट यहां देखें

Maharajganj Vidhan Sabha Chunav 2022 Results: पूर्वांचल का गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर से सटे महराजगंज जिले में 2017 का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा था. यहां की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि नौतनवा सीट पर अमन मणि त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी. 

महराजगंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: नौतनवा समेत जिले की पांचों सीटों का रिजल्ट यहां देखें
Maharajganj CHUNAV RESULTS 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. यूपी चुनाव सात चरणों में हुआ था.  यूपी चुनाव के परिणाम 10 मार्च को सुबह 8 बजे से सामने आने लगेंगे. महराजगंज जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं. महराजगंज जिले के फरेंदा , नौतनवा, सिसवा,  महाराजगंज सदर और पनियारा विधानसभा समेत सभी सीटों पर गुरुवार को रुझान आने लगेंगे. 
 
फरेंदा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022  (Pharenda Seat ka Result)     
महराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर बीजेपी से बजरंग बहादुर सिंह, समाजवादी पार्टी से परशुराम निषाद, बसपा से ईशु चौरसिया और कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी चुनावी मैदान में हैं. फरेंदा विधानसभा सीट पर 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव से न तो विजेता पार्टी बदली और न ही इसका चेहरा ही बदला. यहां से भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के इस ‘किले’ में अभी तक कोई सेंध नहीं लगा पाया है.
 
नौतनवा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022  (Nautanva Seat Ka Result)       
महराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर भाजपा गठबंधन से ऋषि त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से कुंवर कौशल सिंह, बसपा से अमन मणि त्रिपाठी और कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय प्रत्याशी हैं. 2017 के ‘मोदी-लहर’ के बाद भी बाहुबली नेता अमन मणि त्रिपाठी ने पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रहते हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी.
 
सिसवा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Siswa Seat Ka Result)           
महराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा सीट पर भाजपा से प्रेम सागर पटेल, समाजवादी पार्टी से सुशील टिबड़ेवाल, बसपा से धीरेंद्र सिंह और कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता चुनावी मैदान में हैं.महराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.38 प्रतिशत वोट पड़े. 2017 में भारतीय जनता पार्टी से प्रेमसागर पटेल ने समाजवादी पार्टी के शिवेन्द्र सिंह उर्फ शिव बाबू को 68186 वोटों के अंतर से हराया था.
 
महराजगंज सदर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Maharajganj Sadar Ka Result)
महराजगंज जिले की महराजगंज सदर सीट पर भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया , समाजवादी पार्टी गठबंधन से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश पासवान और कांग्रेस से देआलोक प्रसादचुनाव लड़ रहे हैं. यूपी में ‘मोदी-लहर’ चली और भाजपा प्रत्याशी जयमंगल कनौजिया को 2017 के चुनाव में 1,25,154  वोट मिले थे. उन्होंने बसपा के निर्मेष मंगल को 56,793 वोटों से शिकस्त दी थी.
 
पनियारा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Paniyara Seat Ka Result)
महराजगंज जिले की पनियारा विधानसभा सीट पर भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी से कृष्ण भान सिंह सैंथवार , बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया और कांग्रेस से शरदेंदु कुमार पांडेय ताल ठोक रहे हैं. पनियरा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 61.16 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से ज्ञानेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के गणेश शंकर पांडे को 67491 वोटों के अंतर से हराया था. 
 
2017 में बस्ती की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी 
पूर्वांचल का गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर से सटे महराजगंज जिले में 2017 का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा था. यहां की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि नौतनवा सीट पर अमन मणि त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी. 

WATCH LIVE TV

 
 
 

Trending news