बदायूं विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बिसौली समेत जिले की सभी सीटों का रिजल्ट यहां देखें
Advertisement

बदायूं विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बिसौली समेत जिले की सभी सीटों का रिजल्ट यहां देखें

Badaun Vidhansabha Chunav 2022 Result: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के बदायूं जिले में दूसरे चरण में मतदान हुए थे. जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं. 

बदायूं विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बिसौली समेत जिले की सभी सीटों का रिजल्ट यहां देखें

Budaun Vidhansabha Chunav Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. यूपी में चुनाव सात चरणों में हुए थे. कल, 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. यूपी के बदायूं जिले में दूसरे चरण (14 फरवरी) को मतदान हुए थे. बदायूं जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें बिसौली, सहसवां, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर और दातागंज शामिल हैं. 

बिसौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Bisauli Seat Ka Result)
बदायूं की बिसौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कुशाग्र सागर को और समाजवादी पार्टी ने आशुतोष मौर्य को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बसपा ने जयपाल सिंह और कांग्रेस ने प्रज्ञा यशोदा पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है. 

सहसवां विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Sahaswan Seat Ka Result)
बदायूं की सहसवां सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने डीके भारद्वाज को और समाजवादी पार्टी ने बृजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बसपा ने हाजी विट्‌टन मुर्सरत और कांग्रेस ने राजवीर सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है. 

बिल्सी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Bilsi Seat Ka Result)
बदायूं की बिल्सी सीट पर भाजपा से हरीश शाक्य, सपा से चंद्रप्रकाश मौर्य, बसपा से ममता शाक्य और कांग्रेस से अंकित चौहान चुनावी मैदान पर हैं. 

बदायूं विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Budaun Seat Ka Result)
बदायूं सीट पर भाजपा से महेश गुप्ता, सपा से रईस अहमद, बसपा से राजेश कुमार सिंह और कांग्रेस से रजनी सिंह चुनावी मैदान पर हैं. 

शेखुपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Shekhupur Seat Ka Result)
बदायूं की शेखुपुर पर भाजपा से धर्मेंद्र शाक्य, सपा से हिमांशु यादव, बसपा से मुस्लिम खां और कांग्रेस से फराह नईम चुनावी मैदान पर हैं. 

दातागंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Dataganj Seat Ka Result)
बदायूं की दातागंज पर भाजपा से राजीव सिंह उर्फ बब्बू भैया, सपा से अर्जुन सिंह, बसपा से रचित गुप्ता और कांग्रेस से आतिफ खान जख्मी चुनावी मैदान पर हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news