बागपत विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बड़ौत समेत जिले की सभी सीटों का रिजल्ट यहां देखें
Advertisement

बागपत विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बड़ौत समेत जिले की सभी सीटों का रिजल्ट यहां देखें

Baghpat Vidhansabha Chunav Result 2022: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के बागपत जिले में पहले चरण में मतदान हुए थे. जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें छपरौली, बड़ौत और बागपत शामिल हैं. 

फाइल फोटो.
Baghpat Vidhansabha Chunav Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. यूपी में चुनाव सात चरणों में हुए थे. कल, 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. यूपी के बागपत जिले में पहले चरण (10 फरवरी) को मतदान हुए थे. बागपत जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें छपरौली, बड़ौत और बागपत शामिल हैं. 
 
छपरौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Chhaprauli Seat Ka Result)
बागपत के छपरौली सीट पर भाजपा से सहेंद्र सिंह रमाला, सपा के सहयोगी दल आरएलडी से प्रोफेसर अजय कुमार, बसपा से मोहम्मद शाहीन चौधरी और कांग्रेस से डॉ. युनुस चौधरी चुनावी मैदान में हैं.
 
बड़ौत विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Baraut Seat Ka Result)
बागपत के बड़ौत सीट पर भाजपा से कृष्णा पाल सिंह मलिक उर्फ केपी सिंह, सपा के सहयोगी दल आरएलडी से जयवीर सिंह तोमर, बसपा से अंकित शर्मा और कांग्रेस से राहुल कश्यप चुनावी मैदान में हैं.
 
बागपत विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Baghpat Seat Ka Result)          
बागपत सीट पर भाजपा से योगेश धामा, सपा से अहमद हमीद, बसपा से अरुण कसाना और कांग्रेस से अनिल देव त्यागी चुनावी मैदान में हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news