अयोध्या विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बाहुबली अभय सिंह गोसाईगंज सीट से चल रहे आगे
Advertisement

अयोध्या विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बाहुबली अभय सिंह गोसाईगंज सीट से चल रहे आगे

UP Vidhan Sabha Chunav Result 2022: अयोध्या जिले के अयोध्या सदर,  बीकापुर,  गोशाईगंज,  मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा समेत सभी सीटों पर गुरुवार को रुझान आने लगेंगे.भगवान राम की नगरी अयोध्या में फिर से भगवा लहराना शुरू हो गया है. अयोध्या की पांच में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. गोसाईगंज में समाजवादी पार्टी को बढ़त, अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी से आगे चल रहे हैं.

अयोध्या विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: बाहुबली अभय सिंह गोसाईगंज सीट से चल रहे आगे
AYODHYA CHUNAV RESULTS 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. यूपी चुनाव सात चरणों में हुआ था.  यूपी चुनाव के परिणाम 10 मार्च को सुबह 8 बजे से सामने आने लगेंगे. भगवान राम की नगरी अयोध्या जिले में पांच विधानसभा सीटें है. अयोध्या जिले के अयोध्या सदर,  बीकापुर,  गोशाईगंज,  मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा समेत सभी सीटों पर गुरुवार को रुझान आने लगेंगे. भगवान राम की नगरी अयोध्या में फिर से भगवा लहराना शुरू हो गया है. अयोध्या की पांच में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी से आगे चल रहे हैं.
 
अयोध्या विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022  (Ayodhya Sadar Seat ka Result)     
अयोध्या जिले की अयोध्या सदर सीट से बीजेपी से वेद प्रकाश गुप्ता, समाजवादी पार्टी से पवन पांडेय, बसपा से रवि प्रकाश मौर्या और कांग्रेस से श्रीमती रीता मौर्या चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता ने जीत हासिल की थी. 
 
बीकापुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022  (Bikapur Seat Ka Result)       
अयोध्या जिले की बीकापुर सीट पर भाजपा से डॉ अमित सिंह चौहान, समाजवादी पार्टी से आनंद सेन, बसपा से सुनील कुमार पाठक और कांग्रेस से अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं. इस सीट पर बीजेपी की शोभा सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद सेन को हराया था. 
 
गोसाईगंज विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Goshainganj Seat Ka Result)           
अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर भाजपा से आरती तिवारी, समाजवादी पार्टी से अभय सिंह, बसपा से राम सागर वर्मा और शारदा जायसवाल चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी ने जीत हासिल की थी. अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी से आगे चल रहे हैं.
 
मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Milkipur Ka Result)
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा से बाबा गोरखनाथ, समाजवादी पार्टी से अवधेश प्रसाद, बसपा से संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी और कांग्रेस से नीलम कोरी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बाबा गोरखनाथ ने जीत हासिल की थी. 
 
रुदौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Rudauli Seat Ka Result)
अयोध्या जिली की रुदौली विधानसभा सीट पर भाजपा से राम चंद्र यादव, समाजवादी पार्टी से राजेंद्र चौधरी, बसपा से एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार और कांग्रेस से दयानंद शुक्ला ताल ठोक रहे हैं. इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राम चंद्र यादव ने जीत हासिल की थी. 
 
2017 में अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी 
साल 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. अयोध्या जिले की रुदौली विधानसभा सीट से बीजेपी के रामचंद्र यादव लगातार दो बार से विधायक हैं. 

WATCH LIVE TV

 
 
 
 

Trending news