प्रतापगढ़: अग्नि को साक्षी मान बने जीवनसाथी, भोर होते ही दुल्हन हो गई फरार, क्या हुआ ऐसा?
Advertisement

प्रतापगढ़: अग्नि को साक्षी मान बने जीवनसाथी, भोर होते ही दुल्हन हो गई फरार, क्या हुआ ऐसा?

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक बारात आई थी. दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों को नाश्ता पानी कराए. 

सांकेतिक तस्वीर

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अजब शादी की गजब कहानी सामने आई है. यहां पर शादी के सात फेर लेने के बाद दुल्हन फरार हो गई. सुबह में जब परिजनों ने शादी की बाकी रस्में पूरी करने के लिए दुल्हन के कमरे में गए तो वह गायब मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया. 

सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसमें
जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक बारात आई थी. दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों को नाश्ता पानी कराएं. इसके बाद द्वार पूजा हूआ. फिर जयमाला हुआ. बाराती भोजन किए और शादी की आगे की रस्म शुरू हुई. दूल्हा- दुल्हन अग्नि के सामने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं. 

बिन दुल्हन लौटी बारात 
इसके बाद बाराती आराम करने चले गए और दुल्हन के परिजन बाकी के कामों में लग गए. इसी बीच दुल्हन दूल्हा पक्ष से मिले सारे गहने लेकर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर दूल्हा भी परेशान हो उठा. दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया. 

FUNNY VIDEO: इस लड़के ने बिना मास्क उतारे खा लिया दाल-भात, देखें कैसे?

क्या बोली पुलिस? 
इस मामले में सीओ रानीगंज से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी थाने पर दोनों पक्षों के द्वारा नहीं की गई है. इलाके में चर्चा के जरिए जानकारी मिली है. किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत करने पर मामले में विधिक कार्यवाई की जाएगी.

बदायूं: पत्नी को लेने ससुराल आया था युवक, लौटते समय पिकअप ने मारी कार को टक्कर, चार की मौत, 2 घायल

VIDEO: लखनऊ में दवा लेने जा रहे युवकों को पुलिसकर्मियों ने पीटा, आंख और हाथ में गंभीर चोट

WATCH LIVE TV

Trending news