देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाई 'रामनगरी', राम की पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा
Advertisement

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाई 'रामनगरी', राम की पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा

दीपोत्सव के दौरान शिकागो से आई एक महिला भी मौजूद रही जिसने राम की पैड़ी पर दीप जलाया. महिला ने कहा कि रामनगरी में देव दीपावली के दिन दीपक जलाने का मौका मिलने से उसका जीवन धन्य हो गया.

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाई 'रामनगरी', राम की पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा

अयोध्या: देव दीपावली के मौके पर अयोध्या की राम की पैड़ी  51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी. यह नजारा वाकई बेहद खूबसूरत था. राम की पैड़ी पर बेहद सुंदर ढंग से 51 हजार दीप सजाए गए थे.  सरयू आरती करने के बाद इन दीपों को जलाकर देव दीपावली मनाई गई. कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं की दीपावली की जाती है. जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी दीपक कुमार और संत महंत राजकुमार दास ने  राम आरती के बाद दीपक प्रज्वलित किया. उसके बाद पूरी राम की पैड़ी दीपों के प्रकाश से रौशन हो गई. 

यह भी देखें - Video: स्टार्ट नहीं हुई तो स्कूटी में लगा दी आग, सेंकने लगा हाथ

शिकागो से पहुंची महिला ने जलाया दीप
देव दीपावली के मौके पर श्रद्धालुओं ने दीपक में बत्ती डालकर श्रम दान किया. इस दौरान शिकागो से आई एक महिला भी मौजूद रही जिसने दीप प्रज्जवलन किया. महिला ने कहा कि रामनगरी में देव दीपावली के दिन दीपक जलाने का मौका मिलने से उसका जीवन धन्य हो गया. पैड़ी पर इतनी बड़ी संख्या में दीपों के प्रज्जवलन में भाग लेने वाले  श्रद्धालुओं का कहना है कि देवताओं की दीपावली में दीपक जलाने का सौभाग्य मिला है. अयोध्या में इस बार देव दीपावली में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों का मानना है कि इस बार की दीपावली और देव दीपावली बेहद खास है क्योंकि भगवान राम खुद अयोध्या आ गए हैं और उनका मंदिर भी बनना शुरू हो गया है.

Dev Deepawali के लिए दुल्हन-सी सजी महादेव की नगरी, PHOTOS में देखिए अद्भुत छटा

51 हजार दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी 
राम की पैड़ी को 51 हजार दीपक से प्रकाशित कर देवताओं की दीपावली मनाई गई. इस दौरान जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी दीपक कुमार और संत महंत राजकुमार दास मौजूद रहे. देव दीपावली के आयोजनकर्ता सरयू आरती आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास का कहना है कि वह प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन अयोध्या सरयू घाट पर राम की पैड़ी पर देव दीपावली का आयोजन करेंगे. इस बार 51 हजार दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई है. जिसे अगले वर्ष इससे भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news