प्रियंका के स्लोगन से राहुल गांधी पर निशाना, स्मृति बोलीं- घर पर जो लड़का, वो नहीं लड़ सकता
Advertisement

प्रियंका के स्लोगन से राहुल गांधी पर निशाना, स्मृति बोलीं- घर पर जो लड़का, वो नहीं लड़ सकता

स्मृति ईरानी ने सपा पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सपा बदले की राजनीति करती और भाजपा बदलाव की राजनीति में विश्वास रखती है.

प्रियंका के स्लोगन से राहुल गांधी पर निशाना, स्मृति बोलीं- घर पर जो लड़का, वो नहीं लड़ सकता

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. आगरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा है. इस मौके पर उन्होंने प्रियंका गांधी के स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का जिक्र करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी को भी घेरा.

  1. कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी
  2. प्रियंका गांधी के स्लोगन पर किया कटाक्ष
  3. केंद्रीय मंत्री ने सपा पर भी लगाए आरोप

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को घेरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' पर तंज कसा. राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'क्योंकि वो (प्रियंका गांधी) संकेत दे रही हैं कि घर पे लड़का (राहुल गांधी) है, जो लड़ नहीं सकता है.

अपर्णा यादव ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

हाल ही में भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव ने भी प्रियंका गांधी के इस स्लोगन पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा, 'क्या पंजाब में लड़कियां नहीं है, प्रदेश में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ने पार्टी में महिलाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है'. अपर्णा ने कहा, 'चुनाव में कांग्रेस को यूपी में ये नारा याद आ रहा है, बाकी जगह क्यों इसे नहीं लागू कर रही हैं?'

ईरानी ने सपा पर लगाए आरोप

सपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा बदले की राजनीति करती है, जबकि भाजपा बदलाव की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि सपा के उम्मीदवार अभी से ही बदला लेने की बात कर रहे हैं. लोगों को धमका रहे हैं, लेकिन भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे लोगों को फिर वहीं भेजेगी जहां से वह आए थे. 

LIVE TV

Trending news