कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा इस बार 27 नवंबर को मनाई जाएगी.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नाव का उपाय

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नाव का उपाय भाग्यवान बनाएगा. माना जाता है कि कुमार कार्तिक का पालन करने वाली 6 कृतिका माताएं प्रसन्न होती हैं जिससे दुर्भाग्य दूर होता है.

नदी में प्रवाहित करना शुभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नाव बनाकर उस पर दिए जलाकर नदी में प्रवाहित करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

भगवान विष्णु मत्स्य रूप में

कार्तिक माह में भगवान विष्णु मत्स्य रूप में जल में निवास करते हैं और इस दौरान नदियों में स्नान कर भगवान को दल देने का विशेष महत्व है.

देवी-देवताओं की आरती

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भी मनाई जाती है. इस दिन सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है.

कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की प्राप्ति

भगवान शिव को फूल, माला, सफेद चंदन, धतूरा, आक का फूल, बेलपत्र चढ़ाने के साथ भोग लगाएं.

देवताओं की स्वर्ग वापसी

इस दिन भगवान शिव की कृपा से त्रिपुरासुर का अंत हुआ था तथा देवताओं को स्वर्ग की वापसी हुई थी.

कार्तिक पूर्णिमा पर करें दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

देवी-देवता आते हैं

देव दिवाली के दिन काशी मे देवी-देवता आते हैं और दिवाली का पर्व मनाते हैं. ऋषिकेश में हिन्दू धर्म की तीन प्रमुख नदियों गंगा यमुना और सरस्वती का संगम होता है.

सूर्य देव को अर्घ्य दें

देव दीपावली के दिन गंगा स्नान करने के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, अक्षत, लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.

देव दीपावली के दिन गंगा स्नान

देव दीपावली के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें, हो सके तो गंगा स्नान करें.

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी पाप धुल जाते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक माह में स्नान का भी विशेष महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू मान्यताओं में सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा माना जाता है.

कार्तिक पूर्णिमा पर दान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से हवन, दान, गंगा स्नान और उपासना का महत्व है.

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीवाली

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भी मनाई जाती है, जो हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है.

VIEW ALL

Read Next Story