Punjab: अमृतसर में AAP का विजय जुलूस, भगवंत मान संग केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, देखिए फोटो-वीडियो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जल्द ही भगवंत मान शपथ ग्रहण करेंगे। Publish Date: | Sun, 13 Mar 2022 12:21 PM (IST) Punjab: अमृतसर में AAP का विजय जुलूस, भगवंत मान संग केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, देखिए फोटो-वीडियो पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार सुबह अमृतसर पहुंचे। यहां पंजाब के अगले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता अमृतसर स्वर्ण मंदिर गए और माथा टेका। दोनों नेता यहां से विजयी जुलूस में रवाना होंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।