मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, भाजपा के इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, भाजपा के इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Ashok Gehlot Birthday : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर राजस्थान के सभी दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी.  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, भाजपा के इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Ashok Gehlot Birthday : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 73 वां जन्मदिन है. इस मौके पर उदयपुर में आदिवासियों के बीच सादगी से अपना जन्मदिन मनाएंगे. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आई हुई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजस्थान के सभी दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

 

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ, प्रसन्न व दीर्घायु रखें।

 

भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना करता हूं।

 

 भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

 

 

यह भी पढ़ेंः 

राजस्थान में हुई IAS परी बिश्नोई की सगाई, दादी और मां ने किया डांस, फोटो वायरल

इस महिला IPS की मां करती थी मजदूरी, खुद 21 साल की उम्र में बनीं ऑफिसर

Trending news