पूनिया ने किसानों और युवाओं को दिलाया इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
Advertisement

पूनिया ने किसानों और युवाओं को दिलाया इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

Pali : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया

पूनिया ने किसानों और युवाओं को दिलाया इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

Pali : पाली जिला मुख्यालय पर आज अंबेडकर सर्कल से भाजपा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया के अध्यक्षता निर्देशन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा रैली का आज शुरुआत की गई. जन आक्रोश रैली पूर्व जिले भर से आए सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया. इस मौके पर पाली सांसद पीपी चौधरी पाली विधायक ज्ञानचंद पारीक सहित सभी भाजपा विधायक भाजपा पार्षद जिला परिषद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे.

अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को, कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए इस आक्रोश रैली का आज शुभारंभ हुआ. अंबेडकर सर्कल पर सेकड़ो की तादाद में कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया. भाजपा द्वारा यह जन आक्रोश रैली जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हर गांव ढाणी तक पहुंचेगी.

कांग्रेस सरकार की विफलताओं कांग्रेस द्वारा युवाओं के साथ धोखा, झूठे वादों और लगातार बढ़ रही बेरोजगारी किसानों की अनदेखी के खिलाफ भाजपा द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है. आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा जन आक्रोश रैली को सभी विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना किया गया.

जन आक्रोश रैली के शुभारंभ पर जिला मुख्यालय पर आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था तो वही जन आक्रोश रैली को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए. अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जमकर कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किए और इस सरकार को जनविरोधी, युवा विरोधी किसान विरोधी सरकार बताया कार्यकर्ताओं को इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया.

Reporter-- Subhash Rohiswal

ये भी पढ़े..

गहलोत का भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दौरा, कोटा और झालावाड़ में तैयारियों का लिया जायजा

किसानों को छल रहीं फर्टिलाइजर कंपनियां, ऐसे करते हैं मिलावट का खेल, गुणवत्ता जांच में 42 सैंपल फेल

Trending news