चार राज्यों में भाजपा जीत की तरफ, नागौर में बुलडोजर पर चढ़े पार्टी कार्यकर्ता
Advertisement

चार राज्यों में भाजपा जीत की तरफ, नागौर में बुलडोजर पर चढ़े पार्टी कार्यकर्ता

नागौर जिले के मेड़ता शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में बीजेपी की जीत मानकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी और गुलाल के साथ होली खेली.

चार राज्यों में भाजपा जीत की तरफ, नागौर में बुलडोजर पर चढ़े पार्टी कार्यकर्ता

Nagaur: नागौर जिले के मेड़ता शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में बीजेपी की जीत मानकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी और गुलाल के साथ होली खेली. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिवाली और होली का पर्व मनाते हुए चार राज्यों में पार्टी को मिली मिल रही बढ़त के लिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए.

यह भी पढ़ें: नागौर में महिलाओं ने रस्साकसी में दिखाया दमखम, पुरुषों को भी छोड़ा पीछे

भाजपा कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते गाते दिखाई दिए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने शहर में मुख्य मार्गों से जुलूस निकालकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि इस ऐतिहासिक बढ़ते के साथ ही चारों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी. जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में काम किया उसी का परिणाम आज दिखाई दे रहा है. वहीं नागौर के खींवसर में भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला. इस दौरान भाजपा की इस विजय रैली में भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर दिखाई दिए और यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की बढ़त को लेकर जुलूस निकाला.

Reporter: Damodar Inaniya

Trending news