रामनवमी पर होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन,निकाली जाएंगी विभिन्न झांकियां
Advertisement

रामनवमी पर होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन,निकाली जाएंगी विभिन्न झांकियां

रामनवमी पर करौली में विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा. इस दौरान विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी.शोभा यात्रा की शुरुआत मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से दोपहर 2:00 बजे की जाएगी

रामनवमी पर होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन,निकाली जाएंगी विभिन्न झांकियां

Karauli: रामनवमी के मौके पर सर्व समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा . शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी साथ ही पुष्प वर्षा भी की जाएगी.शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई राम द्वारे पहुंचेगी जहां संतो द्वारा महा आरती के बाद शोभायात्रा का समापन होगा .

करौली के एक निजी मैरिज गार्डन में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के संयोजक अशोक सिंह धाबाई ने बताया कि 30 मार्च रामनवमी के मौके पर करौली शहर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा.  विशाल शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राम के साथ ही अन्य विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी. इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी. 

शोभा यात्रा की शुरुआत मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से दोपहर 2:00 बजे की जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राम द्वारे पहुंचेगी. राम द्वारे पर संतों द्वारा महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा . उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर इसकी अनुमति ली जाएगी . शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष देवीसिंह , उपाध्यक्ष मदन मोहन पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. 

बता दें कि चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की अराधना की जाती है.  मां के पूजन से जीवन में सदाचार और संयम की प्राप्ति होती है. मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से भक्तों को सर्वत्र सिद्धि और मंगल के विजय की प्राप्ति होती है. लोगों के जीवन में आ रही अनेक समस्याओं एवं परेशानियों से छूटकारा मिलता है. 

 

ये भी पढ़ें..

सुखाड़िया विवि की सियासत से दिल्ली तक का सफर, अब राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

देश की पहली महिला IAS ऑफिसर, जिनको जॉइनिंग और निलंबित लेटर मिला था एक साथ

Trending news