Jalore: किसान गर्जना रैली से किसानों ने भरी हुंकार, जालोर से बड़ी संख्या में किया दिल्ली कूच
Advertisement

Jalore: किसान गर्जना रैली से किसानों ने भरी हुंकार, जालोर से बड़ी संख्या में किया दिल्ली कूच

किसानों की विभिन्न मांगों व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को दिल्ली में आयोजित विशाल किसान गर्जना रैली में भाग लेने के लिए जालोर जिले से बड़ी संख्या में किसान रविवार को रवाना हुए.

Jalore: किसान गर्जना रैली से किसानों ने भरी हुंकार, जालोर से बड़ी संख्या में किया दिल्ली कूच
Jalore news: किसानों की विभिन्न मांगों व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को दिल्ली में आयोजित विशाल किसान गर्जना रैली में भाग लेने के लिए जालोर जिले से बड़ी संख्या में किसान रविवार को रवाना हुए. जालोर जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में किसान बस व ट्रेन द्वारा रवाना हुए.
 
इधर भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में किसान बस व निजी साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान,भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे.इस दौरान रतन सिंह कानिवाड़ा, महावीर सिंह देसु, विक्रम सिंह, किसान नेता गणेशाराम चौधरी, छैलाराम चौधरी, भोलाराम, जेठाराम, बेचराराम, पदमाराम, कालूराम प्रजापत, भगवानाराम, तुकाराम,छैलसिंह,मोड़सिंह, गणेशाराम चौधरी, हेमसिंह राठौड़, नरपतराम चौधरी, जीवाराम सुथार, देवराम,सांवलाराम व सताराम जाट सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.
 
बागोड़ा उपखंड मुख्यालय से भी किसान हुए रवाना
रामलीला मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर होने वाली महा रैली में शामिल होने के लिए रविवार को बागोड़ा पंचायत समिति से भारतीय किसान संघ जोधपुर जैविक प्रांत प्रमुख गणेशाराम चौधरी धुम्बडिया,युवा नेता नरिंगाराम पटेल निम्बावास व तहसील अध्यक्ष सताराम बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने रैली निकाल बस को झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए.
 
युवा नेता नरिंगाराम पटेल निम्बावास ने बताया कि भारतीय किसान संघ के रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले धरना में हमारी किसानों के लिए फसलों का लागत आधारित लाभकारी मूल्य देने, कृषि आदानों पर जीएसटी हटाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि बढ़ाने, हर खेत को फसलों की सिंचाई में पानी देने समेत कई बिंदुओं पर महारैली में किसानों के वाजिब हक की मांग उठाई जाएगी.
 
इस दौरान जोधपुर प्रान्त जैविक प्रमुख गणेशाराम चौधरी धुम्बडिया, किसान नेता नरिंगाराम पटेल निम्बावास, तहसील अध्यक्ष सताराम बेनीवाल, छैलसिंह मोरसीम, बाबुराम धेडू उपाध्यक्ष, पीराराम मेया की ढाणी, सेलाराम चौधरी, भोलाराम चौधरी बगोटी, लुम्भाराम वाड़ा, नारणा राम दामण, नैनाराम डाबली, हैम सिंह धुम्बडिया, पारसाराम पुरोहित नया मोरसीम समेत बड़ी तादाद में किसान रैली में उपस्थित रहे. किसान जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए रवाना हुए.
 
Reporter: Dungar singh

Trending news