जिला कलेक्टर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, साथ ही किया संवाद
Advertisement

जिला कलेक्टर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, साथ ही किया संवाद

जैसलमेर जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने शनिवार शाम को नोख ग्राम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवता देखी. 

 

विकास कार्यों का निरीक्षण

Pokhran: राजस्थान के जैसलमेर जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने शनिवार शाम को नोख ग्राम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवता देखी. 

जिला कलेक्टर ने नोख गांव में प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित शरीफों पत्नि उम्मेद खां और पुष्पा पत्नी जलाल खां के वहां चल रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का अवलोकन किया और पात्र परिवारों की महिलाओं से संवाद कर उनसे जानकारी ली. जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने आवास का निर्माण पूरी गुणवता के साथ करने के निर्देश दिए. उन्होंने महिलाओं से मनरेगा में मिल रहे रोजगार के साथ ही पानी-बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली. 

लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि मनरेगा में उनके आवास का कार्य पूर्ण होने पर पक्के आवास की मन्नत पूरी होगी. जिला कलेक्टर ने आवास के भुगतान की भी जानकारी ली और आवास के साथ शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए. वहीं जिला कलेक्टर ने नोख में संचालित पशु शिविर का भी निरीक्षण किया और शिविर में पशुओं के लिए चारे पानी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए है.

Report: Shankar Dan

यह भी पढ़ें - कक्षा 11वीं में 43 में से 18 छात्र फेल, छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

Trending news