Rajasthan weather: राजस्थान में चार माह बाद मौसम ने बदली करवट, ठंड के बीच पहली बार हुआ गर्माहट का एहसास, जयपुर, कोटा का ये रहा तापमान
Advertisement

Rajasthan weather: राजस्थान में चार माह बाद मौसम ने बदली करवट, ठंड के बीच पहली बार हुआ गर्माहट का एहसास, जयपुर, कोटा का ये रहा तापमान

Rajasthan weather news: राजस्थान में धूप खिलने से मौसम में गर्माहट का एहसास देखने को मिल रहा है. राजस्थान के मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा. प्रदेश के किसी भी जिले में 5 डिग्री से ज्यादा न्यूनतम तापमान नहीं आंका जा रहा है.

फाइल फोटो,

Rajasthan weather news: राजस्थान में मौसम अब करवट बदल रहा है. आज करीब चार माह बाद पहली बार राजस्थानियों को ठंड के बीच गर्माहट का एहसास हुआ. धूप खिलते देख लोगों ने गर्मी को महसूस किया. मौसम विभाग ने अच्छे संके दिए हैं,  जिले में 5 डिग्री से ज्यादा न्यूनतम तापमान नहीं आंका जा रहा है. बीती रात प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान मैं 1 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दिन और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीती रात प्रदेश के किसी भी जिले में माइनस डिग्री में तापमान नहीं रहा. चुरू ज़िला प्रदेश का सबसे सर्द ज़िला रहा. चुरू जिले का न्यूनतम तापमान 04.1 डिग्री दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़, करौली ज़िले का न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री दर्ज किया गया. बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री दर्ज किया गया.

गुलाबी नगरी जयपुर का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर जिले में 15.3 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 06.7 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 09.1 दर्ज किया गया, वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 10.1 डिग्री रहा.

 पिलानी का न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 06.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 08.6 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 07.4 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 08.2 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 08.9 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया.

बूंदी  09.3 डिग्री दर्ज किया गया. बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ ज़िले का न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया.  सिरोही ज़िले का न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया. 

पाली जिले का न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया. फलौदी जिले का न्यूनतम तापमान 07.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 04.1 डिग्री दर्ज किया गया। गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 06.9 डिग्री दर्ज किया गया.

जालोर जिले का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- आखिर राजस्थान में बेणेश्वर मेले को क्यों कहा जाता है आदिवासियों का महाकुंभ? जानकर आप भी हो जाएंगे इनके दिवानें

 

Trending news