Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, चूरू और फतेहपुर में माइनस शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा, मौसम में बदलाव की संभावना
Advertisement

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, चूरू और फतेहपुर में माइनस शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा, मौसम में बदलाव की संभावना

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है. आज चूरू, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में मौसम में बदलाव की सम्भावना व्यक्त की गई है. 

 

फाइल फोटो.

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है. आज चूरू, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में मौसम में बदलाव की सम्भावना व्यक्त की गई है. आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की कुछ ज़िलों में संभावना है. आज से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में होगा परिवर्तन होगा. 

इसके असर से आज दोपहर बाद से ही राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी होगी, जिससे कल 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस -01.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस -01.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ करौली ज़िले का न्यूनतम तापमान 01.0 डिग्री दर्ज किया गया.

भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 02.4 डिग्री दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ ज़िले का न्यूनतम तापमान 02.7 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 02.8 डिग्री दर्ज किया गया.
सिरोही जिले का न्यूनतम तापमान 03.0 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा रात का तापमान 14.0 डिग्री डूंगरपुर जिले का दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री रहा, भीलवाड़ा जिले का न्यूनतम तापमान 02.4 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 03.7 दर्ज किया गया, वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 05.4 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 05.9 डिग्री रहा.

 पिलानी का न्यूनतम तापमान 03.2 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 05.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 05.9 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 06.1 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 05.0 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री दर्ज किया गया,बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 07.1 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ ज़िले का न्यूनतम तापमान 02.7 डिग्री दर्ज किया गया.

 सबसे ज्यादा रात का तापमान 14.0 डिग्री डूंगरपुर ज़िले का दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का न्यूनतम तापमान 03.0 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 08.1 डिग्री दर्ज किया गया, पाली जिले का न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री दर्ज किया गया, आबू रोड का न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री दर्ज किया गया.

जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ फलोदी जिले का न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री दर्ज किया गया,इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 03.1 डिग्री दर्ज किया गया, बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस -01.1 डिग्री दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 05.1 डिग्री दर्ज किया गया, जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री दर्ज किया गया, पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. फिलहाल प्रदेश में हार्ड कंपाने वाली सर्दी के दौर से आमजन को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Bharatpur Breaking : भरतपुर में सेना का विमान हुआ क्रैश, फैला मलवा, जुटी भीड़ अभी तक नहीं पहुंचा दमकल का दल

 

 

Trending news