Rajasthan Weather Update: बारिश और आंधी से गिरा राजस्थान में तापमान, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम
Advertisement

Rajasthan Weather Update: बारिश और आंधी से गिरा राजस्थान में तापमान, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update:  प्रदेश में फिलहाल गर्मी का दौर लगातार जारी है.  रविवार को हुए मौसम परिवर्तन से अधिकतम तापमान में कमी महसूस की जा रही है, आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: बारिश और आंधी से गिरा राजस्थान में तापमान, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फिलहाल गर्मी का दौर लगातार जारी है.  रविवार को हुए मौसम परिवर्तन से अधिकतम तापमान में कमी महसूस की जा रही है, लेकिन रविवार  के मुकाबले 1 से 4 डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई है.  इसी गिरावट के कारण प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. वहीं आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसी के साथ आने वाले  24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. रविवार के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. सोमवार से 26 अप्रैल के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ेंः   प्रतापगढ़ में शराबी एंबुलेंस ड्रइवर का हाईवोल्टेज ड्रामा, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में लगाया 1 घंटा

 हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना
तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना हो सकती है. 26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है. 27-28 अप्रैल से राज्य में एक नया तंत्र सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की सम्भावना के साथ मई के पहले सप्ताह में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.
सात संभागों का तापमान 
राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज हुआ.जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया.  कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया. अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

अन्य जिलों का तापमान
प्रदेश के अन्य जिलों  का तापमान की बात जाए तो वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा जिले का 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा.  बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा. टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ.

 वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने संकेत दिए हैं. 

यह भी पढ़ेंः   Tonk News मेहंदवास पुलिस थाने के जवानों ने सफाईकर्मी की बेटी का भरा मयरा, खुशी से नम हुई आंखें

Trending news