राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट : 2 जून तक तेज मेघगर्जन, गिरेगी आसमानी बिजली, जानें कैसा रहेगा मौसम
Advertisement

राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट : 2 जून तक तेज मेघगर्जन, गिरेगी आसमानी बिजली, जानें कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी जारी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 जून तक अधिकतर ज़िलों में आंधी-बारिश मेघगर्जन के साथ भारी बारिश आकाशीय बिजली गिरना, ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा.

राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट : 2 जून तक तेज मेघगर्जन, गिरेगी आसमानी बिजली, जानें कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी जारी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हो रहा है. अधिकतम तापमान की बात की जाए तो कोटा जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज हुआ. इसी के साथ चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री रहा. बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37. डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज सब कम रहा.

2 जून तक आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले सप्ताह तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 जून तक अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश मेघगर्जन के साथ भारी बारिश आकाशीय बिजली गिरना, ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा. जयपुर, अजमेर, नागौर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अलवर, टोंक जिला सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. आज अल सुबह राजधानी जयपुर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. सुबह आंधी के साथ बारिश का दौर लगभग 45 मिनट तक चला. इसी प्रदेश के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया.

जबकि भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में छाए काले बादल, तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा. टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज हुआ.

बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया 

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालौर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी नही होने संकेत के दिए हैं. 

 

Trending news