मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74 लोगों को दी राजनीति नियुक्तियां, यहां देखें लिस्ट
Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74 लोगों को दी राजनीति नियुक्तियां, यहां देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी हैं. सीएम गहलोत शनिवार को दिल्ली गए थे.

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74 लोगों को दी राजनीति नियुक्तियां, यहां देखें लिस्ट

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी हैं. सीएम गहलोत शनिवार को दिल्ली गए थे. वहां पर इस सूची को अंतिम रूप देने के बाद सोमवार को यह सूची जारी कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: High Court: SI भर्ती में गर्भवती अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त नहीं करें, एक पद खाली रखें

सूची में 7 विधायकों को निगम बोर्ड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद दिया गया है. 67 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न बोर्ड आयोग में सदस्य बनाया गया है. अर्चना शर्मा को भी केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. सचिन पायलट के समर्थक विधायक सुरेश मोदी को अध्यक्ष राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड और गजराज खटाना को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. मीनाक्षी चंद्रावत को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष और सुचित्रा आर्या को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष बनाया गया है. दर्शन सिंह गुर्जर को राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास आयोग उपाध्यक्ष और अवधेश दीपांकर बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति वित् विकास आयोग उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गयी है.

- सुरेश मोदी को बनाया अध्यक्ष राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड.  
- गजराज खटाना को बनाया भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष. 
- डॉ. अर्चना शर्मा को बनाया राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष.
- अध्यक्ष मीनाक्षी चंद्रावत को बनाया राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष.
- सुचित्रा आर्या को बनाया राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष.
- दर्शन सिंह गुर्जर को बनाया राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास आयोग उपाध्यक्ष. 
- अवधेश दीपांकर बैरवा को बनाया राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग उपाध्यक्ष. 
- भंवर मेघवंशी, शंकर दंगायच, शब्बीर अहमद को राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति का सदस्य बनाया.
- हेमराज शर्मा, महेश मोरदिया, नितेश पुष्करणा, सुनील शर्मा, युगल किशोर, लोकेश मीणा, रुकमानंद स्वामी, जितेंद्र सिंह नरुका को राजस्थान युवा बोर्ड का सदस्य बनाया.
- अजीत यादव, अरुण कुमावत, कैलाश सॉयल, प्रकाश चंद्र जाट को राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य बनाया. 
- आज़ाद सिंह राठौड़, हरीश यादव, मनोज पाण्डे, अभिमन्यु पूनिया, आभा सिंह गुर्जर, दिनेश गहलोत को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का सदस्य बनाया. 
- करण सिंह, भवानी शंकर माली को राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण का सदस्य बनाया.
- ज्योति खंडेलवाल, अशोक जैन संगरिया को व्यापार कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया.
- अशोक धारणीया और ओम राजोरिया को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में सदस्य बनाया.
- प्रेम पाटीदार, मनीष धारणीया, लल्लू राम सैनी, प्रदीप काबरा को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य बनाया.
- राजकुमार किराडू, भगवान शर्मा, सीता राम शर्मा, नेहरु राजेश, रामदेव पंडित, सुरेश शर्मा को विप्र कल्याण बोर्ड में सदस्य बनाया.
- घनश्याम मेहर, गोवर्धन सिंह चौहान, सुशील आसौपा, पुनीत जांगू को बंजर भूमि और चारागाह विकास बोर्ड में सदस्य बनाया.
- गोविंद मेहनसरिया, आत्मा राम गोयल, शांति प्रसाद हर्ष को राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया.
- कुंदन यादव, रतन जणवा, जुगल भाटी और गोदाराम देवासी को पशुधन विकास बोर्ड का सदस्य बनाया. 

Trending news