Jaipur: BJP करेगी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश,किसान कर्ज माफी से लेकर इन मुद्दों के खिलाफ महाघेराव
Advertisement

Jaipur: BJP करेगी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश,किसान कर्ज माफी से लेकर इन मुद्दों के खिलाफ महाघेराव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 16 मार्च को भरतपुर जिला मुख्यालय पर स्थित महाराजा सूरजमल स्टैच्यू के पास ट्रैफिक चौराहा पर जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे. पूनियां 16 मार्च को सुबह 8.15 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होंगे.

Jaipur: BJP करेगी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश,किसान कर्ज माफी से लेकर इन मुद्दों के खिलाफ महाघेराव

Jaipur News: कांग्रेस सरकार में किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध आदि मुददों को लेकर भाजपा 16 मार्च से जिला जन आक्रोश महाघेराव का आगाज करने जा रही है. ये जन आक्रोश महा घेराव प्रदेश के सभी 33 जिलों में 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे. सबसे पहले 18 अप्रैल को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भरतपुर में जन आक्रोश महाघेराव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 16 मार्च को भरतपुर जिला मुख्यालय पर स्थित महाराजा सूरजमल स्टैच्यू के पास ट्रैफिक चौराहा पर जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे. पूनियां 16 मार्च को सुबह 8.15 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होंगे. इसके बाद 9.15 बजे बस्सी, 9.45 बजे दौसा, 10. 30 सिंकदरा, 10.45 बजे पाटौली, 11 बजे महवा, 11.30 बजे हलैना, 12 बजे लुधावई टोल इत्यादि विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और 12.30 बजे भरतपुर जिला मुख्यालय पर विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे. विशाल जन आक्रोश सभा कार्यक्रमों के समन्वयक भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल हैं.

गौरतलब है कि चुनावी साल है और बीजेपी लगातार सक्रियता बनाए रखना चाहती है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने पिछले दिनों सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्राएं और जन आक्रोश सभाएं की थी। इनमें बड़ी संख्या में लोगों से सीधा सम्पर्क हुआ था, वहीं लोगों से बड़ी संख्या में शिकायती पत्र मिले थे. इनकी सफलता से उत्साहित भाजपा नेताओं ने फिर से जन आक्रोश महाघेराव करने की घोषणा की थी. इस घोषणा के क्रम में 16 मार्च से इनका आगाज किया जा रहा है.

ये भी पढे़ें- लंदन पर चढ़ा राजस्थानी त्यौहार गणगौर का रंग, लहसुन की चटनी से लेकर लापसी और पकोड़े ने बढ़ाया स्वाद

सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा की ओर से प्रदर्शन कर आक्रोश सभाएं आयोजित की जाएंगी. इन सभाओं में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिले के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे. इसमें कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और युवाओं से की गई वादाखिलाफी के खिलाफ सभी 33 जिला मुख्यालयों पर विशाल सभाएं और जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा.

Trending news