चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के भाजपा से 10 बड़े सवाल, वसुंधरा राज से किया कम्पेयर
Advertisement

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के भाजपा से 10 बड़े सवाल, वसुंधरा राज से किया कम्पेयर

Ashok Gehlot : चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए 10 सवालों का जवाब मांगा है. 

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के भाजपा से 10 बड़े सवाल, वसुंधरा राज से किया कम्पेयर

Ashok Gehlot : चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए 10 सवालों का जवाब मांगा है. मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी सरकार के चार साल कार्यकाल की पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के चार साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए निशाना साधा और दस सवाल पूछते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि बीजेपी इन 10 सवालों का जवाब दे.

1 पहला प्रश्न  : 
हमारी सरकार ने 2018 से अब तक राजस्थान में 266 प्राथमिक विद्यालय खोले हैं.
उनकी सरकार ने 2013 से 2018 के बीच एक भी नया प्राइमरी स्कूल खोला.
क्या भाजपा बता सकती है कि आपने बच्चों की शिक्षा के मौके रोककर उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों की?

 2 दूसरा प्रश्न : 
2018 से हमारी सरकार ने 1,453 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अपग्रेड किया.  
भाजपा सरकार ने केवल 178 प्राथमिक विद्यालयों को अपग्रेड किया.   हमने भाजपा से 8 गुना बेहतर काम किया, उनको ऐसा करने से किसने रोका था?

3 तीसरा प्रश्न : 
2018 से कांग्रेस सरकार ने बनाए
 21 नए जिला अस्पताल 
41 नए उप जिला अस्पताल 
500 उपकेंद्र 
8 सैटेलाइट अस्पताल
2013-18 तक भाजपा सरकार ने 0 नए जिला अस्पताल बनाए, 0 नए उप जिला अस्पताल केवल, 7 उपकेंद्र एवं केवल 1 सेटेलाइट अस्पताल बनाया. क्यों?

4 चौथा प्रश्न :
 2018 से कांग्रेस सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में बांटे 20,722 करोड़
 2013-18 में भाजपा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में मात्र 5,345 करोड़ दिए. कांग्रेस ने बुजुर्गों को सहारा देने के लिए 4 गुना अधिक पेंशन दी?
भाजपा को बुजुर्गों का सहारा बनने में क्या परेशानी है?

5  पांचवा प्रश्न :
2018 से, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 8,160 करोड़ रुपये की सहायता से एकल महिलाओं की मदद की है.  
2013-18 में भाजपा सरकार ने मात्र 856 करोड़ रुपए की सहायता दी.
मैं जानना चाहता हूं कि क्या भाजपा बता सकती है कि उन्हें महिलाओं को संबंल देने में क्या परेशानी थी?

6 छठा प्रश्न :
2018 से, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने विकलांगों को 2,170 करोड़ रुपये की पेंशन दी है.
2013-18 में राजस्थान में भाजपा सरकार ने इन्हें मात्र 425 करोड़ रुपये पेंशन दी.
भाजपा बताए कि उन्होंने विकलांगों के कल्याण में कंजूसी क्यों की?

7 सातवां प्रश्न 
कांग्रेस सरकार ने 2018 से किसानों को 3.27 लाख बिजली कनेक्शन दिए.
2013-18 में भाजपा सरकार ने किसानों को केवल 1.7 लाख बिजली कनेक्शन दिए.
मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उनकी सरकार किसानों के बिजली कनेक्शनों को अटकाकर क्यों रखती थी?

8 आठवां प्रश्न :
2018 से अब तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने फसल बीमा में 18 हजार करोड़ से अधिक का वितरण किया है.
2013-18 में भाजपा सरकार ने फसल बीमा में 6 हजार करोड़ रुपये से भी कम बांटे.
भाजपा सरकार ने आपदा से पीड़ित किसानों को मदद देने के उचित प्रयास क्यों नहीं किए?

9 नौवां प्रश्न :
2018 से राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 6 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं.
2013-18 में भाजपा सरकार ने सिर्फ 1 नया मेडिकल कॉलेज खोला.
मेडिकल कॉलेज खोलकर राजस्थान के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने से भाजपा को परहेज क्यों था?

10 दसवां प्रश्न :
2018 से, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 42 नए कृषि कॉलेज खोले हैं.
2013-18 में भाजपा सरकार ने केवल 1 नया कृषि  महाविद्यालय खोला.
क्या भाजपा कृषि के साथ कृषि शिक्षा को भी खत्म करने की सोच रखती थी?

ये भी पढ़ें..

देश के आम बजट से राजस्थान के अन्नदाताओं को उम्मीदें, स्टार्टअप, सब्सिडी में दी जाए छूट

आम बजट 2023 में सौगातों की झड़ी, किसानों को मिलेगा कर्ज, PM आवास का दायरा 66% बढ़ा, यहां पढ़िए बजट की हर अपडेट

Trending news