Churu news: अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर साप्ताहिक सेवा, लोगों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
Advertisement

Churu news: अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर साप्ताहिक सेवा, लोगों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर साप्ताहिक सेवा अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की कडी के छठे दिन नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने वाल्मिकी समाज के साथ केक काटकर जननायक का जन्मदिवस मनाया.

Churu news: अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर साप्ताहिक सेवा, लोगों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Churu news: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर साप्ताहिक सेवा अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की कडी के छठे दिन नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने वाल्मिकी समाज के साथ केक काटकर जननायक का जन्मदिवस मनाया. सभापति पायल सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने गरीब को गणेश मानकर कार्य किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है. 

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट घोषणा में जो 30 हजार सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की घोषणा की गई थी उसकी प्रक्रिया भी जल्द ही पुनः स्वायत शासन विभाग द्वारा प्रारंभ की जायेगी जिसमें वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया जायेगा. इसी दौरान वाल्मिकी समाज के लोगो द्वारा नगरपरिषद् में कार्यरत व सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया भुगतान राशि 2,10,71,424/-रू का करवाने के लिए सभापति पायल सैनी का स्वागत कर आभार जताया. 

ये भी पढ़ें- Dholpur news: बेकाबू गाड़ी ने महिला को रौंदा, सड़क किनारे चल रही थी महिला, ड्राइवर फरार

वाल्मिकी समाज के लोगो द्वारा नगरपरिषद् में सफाई कर्मचारी के पद कार्यरत वाल्मिकी समाज के लोगो ने पिछले वर्ष की गई हड़ताल में उनकी 03 दिवस की काटी गई वेतन राशि का भुगतान करवाने हेतु सभापति से आग्रह किया. इस पर सभापति पायल सैनी ने वही सफाई कर्मचारियों की 03 दिवस काटी गई राशि का भुगतान कराने की घोषणा की. नई सफाई कर्मचारी भर्ती में नगरपरिषद् चूरू के लिए सफाई कर्मचारियो के पद बढाने एवं नई भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगो को प्राथमिकता दिलाने की वाल्मिकी समाज की मांग पर सभापति ने कहां कि इस नई भर्ती में नगरपरिषद् चूरू में सफाई कर्मचारियों के पद बढाने हेतु राज्य सरकार को पत्र लिखा जायेगा.

ये भी पढ़ें- Beawar news: राह चलती महिला के साथ की लूट की वारदात, इस तरकीब से लूटे सोने के आभूषण

REPORTER- KAMLESH JOSHI

Trending news