दुनिया के सबसे 'खुश' इंसान से मिलिएं, जो 26 साल में एक बार भी नहीं हुआ दुखी
Advertisement

दुनिया के सबसे 'खुश' इंसान से मिलिएं, जो 26 साल में एक बार भी नहीं हुआ दुखी

दुनिया में सबसे खुश रहनेवाला इंसान कौन है? इस सवाल का जवाब देना आपके लिए शायद मुश्किल होगा। लेकिन दुनिया में ऐसा व्यक्ति भी मौजूद है जो पिछले 26 वर्षों में एक बार भी दुखी नहीं हुआ। 70 वर्ष के बौद्ध भिक्षु मैथ्यू रिकार्ड को दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति माना जाता है। मैथ्यू रिकार्ड आखिरी बार 1991 में दुखी हुए थे, जब उनके गुरु की मौत हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैथ्यू की खुशी से प्रभावित होकर अमेरिका की विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी ने उन पर 12 वर्षों तक एक रिसर्च किया। इस रिसर्च के दौरान उनके सिर पर 256 सेंसर्स लगाए गए। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पता लगाया कि जब मैथ्यू दया पर आधारित ध्यान करते हैं तो उनके दिमाग में गामा तरंगे पैदा होती हैं। मैथ्यू के ब्रेन स्कैन के दौरान इन तरंगो को रिकॉर्ड किया गया। ये तरंगे चेतना, ध्यान और याददास्त से जुड़ी हुई हैं।     

दुनिया के सबसे 'खुश' इंसान से मिलिएं, जो 26 साल में एक बार भी नहीं हुआ दुखी

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे खुश रहनेवाला इंसान कौन है? इस सवाल का जवाब देना आपके लिए शायद मुश्किल होगा। लेकिन दुनिया में ऐसा व्यक्ति भी मौजूद है जो पिछले 26 वर्षों में एक बार भी दुखी नहीं हुआ। 70 वर्ष के बौद्ध भिक्षु मैथ्यू रिकार्ड को दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति माना जाता है। मैथ्यू रिकार्ड आखिरी बार 1991 में दुखी हुए थे, जब उनके गुरु की मौत हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैथ्यू की खुशी से प्रभावित होकर अमेरिका की विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी ने उन पर 12 वर्षों तक एक रिसर्च किया। इस रिसर्च के दौरान उनके सिर पर 256 सेंसर्स लगाए गए। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पता लगाया कि जब मैथ्यू दया पर आधारित ध्यान करते हैं तो उनके दिमाग में गामा तरंगे पैदा होती हैं। मैथ्यू के ब्रेन स्कैन के दौरान इन तरंगो को रिकॉर्ड किया गया। ये तरंगे चेतना, ध्यान और याददास्त से जुड़ी हुई हैं।     

मैथ्यू कैसे खुश रहते हैं और कैसे आज से 45 वर्ष पहले एक गुरु ने उनका जीवन हमेशा के लिए बदल दिया। मैथ्यू को खुशियों का ये तोहफा और कहीं नहीं बल्कि भारत की धरती पर कदम रखने के बाद ही हासिल हुआ। लेकिन दुखद विडंबना ये है कि आज भारत खुशी के मामले में दुनिया के 156 देशों की सूची में 118वें नंबर पर है। 1991 में जब उनके गुरु की मृत्यु हुई तब वो 1972 के बाद 1991 में पहली बार दुखी हुए थे यानी तब वो 19 वर्षों के बाद दुखी हुए थे।

Zee जानकारी : दुनिया के सबसे खुश व्यक्ति हैं मैथ्यू जो पिछले 26 वर्षों में एक बार भी दुखी नहीं हुए

Trending news