महाराष्ट्र: तीन नगर निगम चुनावों में काउंटिंग जारी, भाजपा बहुमत की ओर
Advertisement

महाराष्ट्र: तीन नगर निगम चुनावों में काउंटिंग जारी, भाजपा बहुमत की ओर

महाराष्ट्र के तीन नगर निगमों चंद्रपुर, लातूर और परभनी में मतगणना जारी है. 

भाजपा के समर्थक पार्टी का झंडा लहराते हुए. (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र के तीन नगर निगमों चंद्रपुर, लातूर और परभनी में मतगणना जारी है. 

ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा तीनों ही सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. 

गुरुवार (20 अप्रैल) को तीन नगर निगमों चंद्रपुर, लातूर और परभनी में मतदान हुआ था.

सत्तारूढ़ भाजपा ने इन चुनावों में पूरा जोर लगाया है क्योंकि वह इन तीनों नगर निगमों में से किसी में भी सत्ता में नहीं है और वह सत्ता हासिल करने में जुटी है.

कुल 460 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके भविष्य का 3.02 लाख मतदाता फैसला करेंगे.

चंद्रपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का घरेलू क्षेत्र है। फिलहाल इस 66 सदस्यीय निकाय में कांग्रेस सत्ता में है.

सत्तर सदस्यीय लातूर निगम में कांग्रेस सत्तारूढ़ है.

65 सदस्यीय परभनी नगर निगम में मुख्य मुकाबला निवर्तमान राकांपा और शिवसेना के बीच है.

Trending news