कुरुक्षेत्र में होने वाली Bharat Jodo Yatra से बौखलाई BJP- कांग्रेस नेता
Advertisement

कुरुक्षेत्र में होने वाली Bharat Jodo Yatra से बौखलाई BJP- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 जनवरी को अंबाला पहुंचने वाली है. जिसके लिए अंबाला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है. भारत जोड़ो यात्रा के लिए 2,500 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सभी रूट्स को डाइवर्ट किया जाएगा.

कुरुक्षेत्र में होने वाली Bharat Jodo Yatra से बौखलाई BJP- कांग्रेस नेता

कुरुक्षेत्र​/ अंबाला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 जनवरी को अंबाला पहुंचने वाली है. जिसके लिए अंबाला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है. भारत जोड़ो यात्रा के लिए 2,500 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सभी रूट्स को डाइवर्ट किया जाएगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला के विभिन्न इलाकों से होकर निकलेगी. एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने दल बल के साथ रूट का जायजा लिया. 9 और 10 जनवरी को अंबाला में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी.

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 जनवरी की रात को मोहड़ा पहुचेगी. जिसके बाद 10 जनवरी की सुबह अंबाला के मोहड़ा से यात्रा निकलेगी और शाहपुर, अंबाला छावनी और फिर अंबाला शहर में प्रवेश करेगी. इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा सैनी भवन में दोपहर का भोजन करेगी और पंजाब के लिए रवाना होगी. जानकारी देते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अंबाला पुलिस ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात करेंगी. इस यात्रा के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी और सभी जगह पुलिस तैनात की जाएगी. इसके साथ ही रूट को डायवर्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra में नजर आया राहुल गांधी का अलग अंदाज, 'डॉग लवर' बन जीता दिल

वहीं राहुल गांधी की कुरुक्षेत्र में कल होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने  भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का काम नफरत फैलाना है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर महाआरती स्थल पर राहुल गांधी की टीम ने जायजा लिया.

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले कांग्रेस की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखलाई हुई है और आज भाजपा भगवान राम पर भी अपना अधिकार जता रही है भगवान राम सभी के हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी विश्वविख्यात ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और महाआरती स्थल पर महाआरती में भाग लेंगे, उसके बाद 9 तारीख को दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर खानपुर कोलिया के पास प्रदेशभर की महिलाओं का जत्था राहुल गांधी के साथ चलेगा और 9 तारीख का दिन हरियाणा प्रदेश की महिलाओं के लिए खास रहेगा क्योंकि उनकी अगुवाई में हरियाणा प्रदेश की महिलाएं अपने नेता राहुल गांधी के साथ रहेंगी.

Trending news