पिछले 10 साल में आपकी जेब पर महंगाई की कितनी मार पड़ी, जानने के लिए पढ़े ये खबर
Advertisement

पिछले 10 साल में आपकी जेब पर महंगाई की कितनी मार पड़ी, जानने के लिए पढ़े ये खबर

आज हम हम बात कर रहे है आपकी थाली की, जो थाली आज से 10 साल पहले लगभग 50 रुपये में आती थी. वहीं थाली आज आपको 100-150 रुपये के बीच में आ रही हैं.

पिछले 10 साल में आपकी जेब पर महंगाई की कितनी मार पड़ी, जानने के लिए पढ़े ये खबर

नई दिल्ली: बॉलिवुड की मसहूर फिल्म 'पीपली लाइव' (Peepli Live) तो आपने देखी ही होगी. इस फिल्म में एक बहुत ही फेमश गाना है कि 'महंगाई डायन खाए जात है'. यह गाना आज के दौर में एकदम फिट बैठता है, क्योंकि अब महंगाई पर काबू पाना नामुमकिन सा लगता है. पेट्रोल और डीजल के दाम तो आसमान छू ही रहे है. इसी बीच हमारे राशन के दामों में भी पिछले 10 सालों में बहुत बदलाव आया है.

ये भी पढ़े: MCD की बुलडोजर कार्रवाई पर AAP विधायक मुकेश अहलावत ने उठाए सवाल, पुलिस ने लिया हिरासत में

आज हम हम बात कर रहे है आपकी थाली की, जो थाली आज से 10 साल पहले लगभग 50 रुपये में आती थी. वहीं थाली आज आपको 100-150 रुपये के बीच में आ रही हैं. खाने-पीने की चीजों पर महंगाई कितनी बड़ रही है? ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं.

लेकिन अगर आप 10 साल पहले के रेट देखेंगे और आज के रेट देखेंगे तब जाकर आपको अहसास होगा कि महंगाई कितनी बढ़ गई है.

चलो हम आपको एक उदाहरण देते हुए बताते हैं कि आमतौर पर एक इंसान 4 रोटी खाता है, जिसको बनाने में लगभग 100 ग्राम आटा लगता है. 10 साल पहले 1 किलो आटा का दाम 22.48 रुपये था. इसके अनुसार 4 रोटी बनाने में 2.24 रुपये का आटा लगता था. आज की बात करें तो 1 किलो आटा 32.91 रुपये का आता है. इस हिसाब से 4 रोटी बनाने में 3.29 रुपये का आटा लग रहा है. इस हिसाब से 10 साल में 4 रोटी की कीमत में 1 रुपये तक इजाफा हो गया है. यह तो केवल आटे की लागत है बाकि की चीजें जोड़े तो लगभग 3 से 4 रुपये का अंतर देखने को मिलेगा.

आटे के साथ-साथ दाल, चावल, तेल और नमक आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. 10 साल पहले तक 1 किलो चावल की कीमत लगभग 25 से 26 रुपये के बीच थी और आज इसकी कीमत 36 से 37 रुपये प्रति किलो हो गई है. दाल की बात करें तो इनकी कीमतों में 30 से 80% की बढ़ोतरी हुई है.

तेल की कीमतों की बात करें तो मूंगफली का तेल पिछले 10 साल में 43% तक महंगा हो गया है, सरसों के तेल में 84% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है और वनस्पति तेल की कीमतों में 129% तक इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा पाम ऑयल महंगा हुआ है. इसकी कीमतों में पीछले 10 साल में 140% तक की बढ़ोतरी हुई है.

दाल-चावल, तेल, नमक... कितना महंगा हुआ 

राशन                   2022                        2013             कीमत बढ़ी
चावल                    36.07                      25.04            42 प्रतिशत
ग्राम दाल                74.74                      55.84            34 प्रतिशत
तुअर दाल               102.84                    69.42            48 प्रतिशत
मूंग दाल                 103.01                    73.68             40 प्रतिशत          
मसूर दाल               96.77                      54.82             77 प्रतिशत
उड़द दाल              105.02                     57.62             82 प्रतिशत             
मूंगफली तेल            187.52                    131.11           43 प्रतिशत
सरसों तेल                185.52                    100.88           84 प्रतिशत
वनस्पति तेल             163.45                    71.49           129 प्रतिशत
सोयाबीन तेल             170.33                   85.78            99 प्रतिशत
सूरजमुखी तेल            192.34                   98.38             96 प्रतिशत
पाम ऑयल                159.51                   66.38             140 प्रतिशत
नमक                        19.21                    13.59               41 प्रतिशत

यह डाटा department of consumer affairs से लिया गया है.

ये सभी बेसिक चीजें हैं, जिनके महंगे होने से तमाम खाने की चीजें के दाम महंगे हो जाते हैं. क्योंकि आटा, चावल, दाल और तेल ऐसी चीजें हैं, जिनके माध्यम से बेकरी फूड और फास्ट फूड बनते है, जिन्हें आजकल के बच्चे खाना बहुत पसंद करते है. विशेषज्ञों के अनुसार बेकरी प्रोडक्ट्स में 10 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है.

WATCH LIVE TV

Trending news