दिल्ली विधानसभा चुनाव: चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीते
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव: चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीते

आप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को इस बार के चुनाव में बहुत बुरी हार मिली.

चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीते.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी ने जीत दर्ज की. AAP के प्रहलाद सिंह साहनी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सुमन गुप्ता को 29,584 वोटों के अंतर से हरा दिया. प्रहलाद सिंह साहनी को कुल 50,845 वोट मिले और वहीं BJP के सुमन गुप्ता को 21,260 वोट हासिल हुए. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही. कांग्रेस के उम्मीदवार अलका लांबा को केवल 3,876 वोट ही मिले.

आप के प्रहलाद सिंह साहनी ने व्यापारियों की इस सीट पर प्रचंड जीत हासिल की और बीजेपी को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा. आप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को इस बार के चुनाव में बहुत बुरी हार मिली. अलका लांबा आप की तेज तर्रार नेताओं में से एक थीं. लेकिन अब उन्हें कूर्सी से दूर रहना पड़ेगा.

Trending news