Trending Photos
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया.
अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. @Mayawati जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। pic.twitter.com/cQ6qngZxRd
— Bahujan Samaj Party (@bspindia) November 13, 2021
बसपा ने एक बयान जारी कर कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था. बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: हिंदुत्व विवाद पर BJP का बड़ा बयान, 'कांग्रेस शासन में भारत था मुस्लिम राष्ट्र'
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. आपको बता दें कि करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें: प्रदूषण के चलते दिल्ली में स्कूल बंद करने का ऐलान, लॉकडाउन पर CM केजरीवाल ने कही ये बात
मायावती की मां के निधन के बाद UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया.
उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 13, 2021
इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी श्रद्धांजलि दी.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद!
दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2021
LIVE TV