Bihar News: पद्मश्री हरि उप्पल की जयंती पर आयोजित हुआ नृत्य महोत्सव, कथक, ओडिशी नर्तकों ने जलवा बिखेरा
trendingNow,recommendedStories0/india/bihar-jharkhand/bihar1883565

Bihar News: पद्मश्री हरि उप्पल की जयंती पर आयोजित हुआ नृत्य महोत्सव, कथक, ओडिशी नर्तकों ने जलवा बिखेरा

भारतीय नृत्य कला मंदिर नौ साल के अंतराल के बाद शुक्रवार की शाम पंडित हरि उप्पल शास्त्रीय नृत्य महोत्सव के दौरान जीवंत हो उठा. महोत्सव के दौरान कथक व ओडिशी नर्तकों ने जलवा बिखेरा.

Bihar News: पद्मश्री हरि उप्पल की जयंती पर आयोजित हुआ नृत्य महोत्सव, कथक, ओडिशी नर्तकों ने जलवा बिखेरा

Patna: भारतीय नृत्य कला मंदिर नौ साल के अंतराल के बाद शुक्रवार की शाम पंडित हरि उप्पल शास्त्रीय नृत्य महोत्सव के दौरान जीवंत हो उठा. महोत्सव के दौरान कथक व ओडिशी नर्तकों ने जलवा बिखेरा. यह कार्यक्रम मणिपुरी और कथकली नृत्य विधा के दिग्गज और भारतीय नृत्य कला मंदिर के संस्थापक पद्मश्री हरि उप्पल की जयंती पर आयोजित किया गया था. इस दौरान लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया. उन्होंने महोत्सव की तारीफ भी की. बिहार के कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री जितेंद्र राय ने इस त्य महोत्सव का उद्घाटन  किया.

 

भारतीय नृत्य कला मंदिर को आधिकारिक तौर पर 1963 में लोगों के लिए खोला गया था . कला और शिल्प के लिए एक संग्रहालय के रूप में स्थापित भारतीय नृत्य कला मंदिर में नृत्य और नाटक स्टूडियो व एक गैलरी के साथ एक भव्य कला संग्रहालय भी है यह कार्यक्रम नव-पुनर्निर्मित सभागार के अंदर आयोजित किया गया था. 

दो दिवसीय क्लासिक नृत्य महोत्सव का उद्घाटन बिहार के कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री जितेंद्र राय ने किया और इसका समापन शनिवार को होगा . कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में मंत्री ने कहा, 'भारतीय नृत्य कला मंदिर का हमारे दिल में एक विशेष स्थान है . मैं इस बात को लेकर आशान्वित हूं कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेगा .'  उन्होंने बिहार की जीवंत और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध कला और संस्कृति की भी प्रशंसा की. उप्पल की बेटी तमरा उप्पल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने अपने पिता के जीवन के बारे में संस्मरण साझा किए. 

(इनपुट भाषा के साथ)

Trending news