जानिए अरबी के पांच दमदार लाभ
Advertisement

जानिए अरबी के पांच दमदार लाभ

अरबी की सब्जी न सिर्फ सामान्य डाइट में बल्कि फलाहार के रूप में भी प्रचलित है लेकिन इसके बाकी स्वभाव के कारण हम इसके पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं देते। 100 ग्राम अरबी में 42 ग्राम कैलोरी है जो आलू से भी अधिक है। इसके अलावा इसमें 3.7 ग्राम फाइबर, पांच ग्राम प्रोटीन, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। अधिक फाइबर की वजह से इसका पाचन आसान है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता की वजह से यह त्वचा के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। अरबी इन पांच रोगों में बेहद लाभकारी है।

जानिए अरबी के पांच दमदार लाभ

नई दिल्ली: अरबी की सब्जी न सिर्फ सामान्य डाइट में बल्कि फलाहार के रूप में भी प्रचलित है लेकिन इसके बाकी स्वभाव के कारण हम इसके पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं देते। 100 ग्राम अरबी में 42 ग्राम कैलोरी है जो आलू से भी अधिक है। इसके अलावा इसमें 3.7 ग्राम फाइबर, पांच ग्राम प्रोटीन, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। अधिक फाइबर की वजह से इसका पाचन आसान है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता की वजह से यह त्वचा के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। अरबी इन पांच रोगों में बेहद लाभकारी है।

ब्ल्ड प्रेशर और हार्ट: अरबी में सोडियम और वसा काफी कम मात्रा में होता है। लेकिन इसमें कई मिनरल्स पोटैशियम और मैग्नेशियम आदि होते है जो रक्त संचार को ठीक रखते है। यह तनाव को दूर करने, रक्त संचार को नियमित करने में बेहद सहायक होता है।

कैंसर: अरबी में विटामिन ए, बिटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। ये सभी शरीर को कैंसर से मुक्त रखनके में मददगार होते है।  

मधुमेह: अरबी की जड़ों में प्राकृतिक फाइबर मौजूद होता है जिससे शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन की मात्रा उचित स्तर पर बनी रहती है। लो ग्लाइकेमिक इंडेक्स की वजह से अरबी मधुमेह से शरीर को मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। साथ ही बीमारी दूर करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

वजन कम करने में सहायक: अरबी वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते है उनके लिए अरबी ऐसा करने में सहायक होता है।

त्वचा की सेहत: अरबी की जड़ों में विटामिन ए और ई पाया जाता है। इसकी वजह से यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद ये सभी विटामिन शरीर की त्वचा को लंबे समय तक सेहतमंद और चमकदार बनाए रखते है। एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Trending news