दही के साथ न खाएं ये 6 चीजें, खतरनाक हो सकता है असर
Advertisement

दही के साथ न खाएं ये 6 चीजें, खतरनाक हो सकता है असर

कुछ चीजों को दही के साथ खाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है. जानिए किन चीजों का सेवन आपको दही के साथ नहीं करना चाहिए.

 

दही के साथ न खाएं ये 6 चीजें, खतरनाक हो सकता है असर

नई दिल्ली: दही (Curd) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे डाइट में शामिल करना आपको कई तरह से फायदा पहुंचाएगा, लेकिन कुछ चीजों के साथ दही भूल से भी न खाएं. इन चीजों को विरुद्ध आहार (Viruddha Aahar) की श्रेणी में रखा जाता है और इन्हें खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, विरुद्ध आहार का सेवन करने पर शरीर अलग तरह से रिएक्ट करता है. इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं. 

  1. दूध और दही साथ में न खाएं.
  2. उड़द की दाल भी नुकसान पहुंचाएगी.
  3. मछली और दही का सेवन भी हानिकारक होगा. 

दूध और दही

दूध और दही एक साथ न खाएं. ये डाइजेशन को खराब कर सकता है और इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

प्याज

ज्यादातर लोग प्याज का रायता बनाकर खाते हैं, लेकिन दही और प्याज को साथ में खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता. इसे खाने से एलर्जी, उल्टी, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है.

मछली

दही के साथ मछली खाना भी आपको नुकसान पहुंचाएगा. इससे अपच, गैस, पेट दर्द, उल्टी की समस्या हो सकती है. 

उड़द दाल

दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, लेकिन दही के साथ उड़द दाल का सेवन न करें. इससे पेट में एसिडिटी, सूजन और लूज मोशन की समस्या हो सकती है. 

आम

आम और दही एक साथ न खाएं. आम की प्रकृति गर्म होती है और दही तासीर में ठंडा होता है. इन दोनों को साथ में खाने से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ बन सकते हैं. इससे फूड पॉयजनिंग और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

तली-भुनी चीजें 

तली भुनी चीजों के साथ भी दही न खाएं. द​ही तली भुनी चीजों को पचाने में समस्या पैदा करता है. इससे डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है और दही के पोषक तत्व भी शरीर को नहीं मिल पाते.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news