चाय के साथ भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, खाया तो पछताएंगे
Advertisement

चाय के साथ भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, खाया तो पछताएंगे

चाय के साथ कुछ चीजों का खाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. जानिए किन चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए.

 

चाय के साथ भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, खाया तो पछताएंगे

नई दिल्ली: चाय के साथ कई बार हम कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है. कच्ची या खट्टी चीजें, अंडे और कुछ ठंडा खा लेना डाइजेशन पर असर डालता है और इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जानिए चाय के साथ किन चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए.

  1. हल्दी से बनी चीजें न खाएं.
  2. चाय के साथ कच्ची चीजों को सेवन न करें.
  3. अंडे खाना भी होगा नुकसानदेह.

हल्दी

चाय के साथ हल्दी के सेवन से भी बचना चाहिए. चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व आपस में रासायनिक क्रिया करके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं.

खट्टी चीजें

चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन न करें. चाय पीते समय खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

उबला अंडा 

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन चाय के साथ उबले अंडे न खाएं. चाय के साथ अंडे का सेवन खतरनाक हो सकता है.

कच्ची चीजें

चाय के साथ कच्ची चीजों का सेवन न करें. सलाद, अंकुरित अनाज जैसी कच्ची चीजें सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं.

ठंडी चीजें

चाय पीने के तुरंत बाद या चाय के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करें. चाय के साथ ठंडी चीजें खाने-पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news