Divyanka Tripathi: बर्थडे मनाने पति के साथ ये कहां पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक के साथ शेयर किया रोमांटिक Video!
Advertisement

Divyanka Tripathi: बर्थडे मनाने पति के साथ ये कहां पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक के साथ शेयर किया रोमांटिक Video!

Divyanka Tripathi Birthday: टीवी की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपना बर्थडे सुकून के साथ मनाने के लिए शहर के शोर से काफी दूर गई हैं. हाल ही में दिव्यांका ने अपने पति विवेक (Vivek Dahiya) के साथ भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है.  

Divyanka Tripathi: बर्थडे मनाने पति के साथ ये कहां पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक के साथ शेयर किया रोमांटिक Video!

Divyanka Tripathi Romantic Video: कई लोग दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी सीरियल की संस्कारी बहू के तौर पर जानते हैं. लेकिन दिव्यांका अक्सर अपनी फोटोज से लोगों को हैरान करके रख देती हैं. इन तस्वीरों या वीडियोज को देखकर पता चलता है कि दिव्यांका (Divyanka Tripathi) काफी मॉडर्न और खुले विचारों वाली महिला हैं.  

नेचर के करीब मना रही हैं जन्मदिन

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी का बर्थडे 14 दिसंबर को होता है. ऐसे में एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर कुछ अलग अनुभव करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने अपने पति के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का फैसला किया. हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करके फैंस को बताया कि वो अपना बर्थडे (Birthday) कैसे मनाने वाली हैं. पहले आप भी इस पोस्ट को जरूर देखें...

पति के साथ शेयर किया था क्यूट वीडियो

दिव्यांका इन दोनों ही तस्वीरों में काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं. इस जगह पर वो अकेली नहीं गई हैं. एक्ट्रेस के साथ हबी विवेक दहिया भी उनका जन्मदिन मनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. कुछ घंटों पहले एक्ट्रेस ने अपने पति (Vivek Dahiya) के साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें कपल को नेचर का मजा उठाते हुए देखा जा सकता है. आप भी दिव्यांका और विवेक के इस प्यारे से वीडियो को जरूर देखें...

काफी पॉपुलर हैं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को 'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) सीरियल से बेशुमार प्यार और पॉपुलैरिटी मिली थी. इस शो की वजह से एक्ट्रेस ने घर-घर में इशी मां के नाम से पहचान बनाई. इसके बाद दिव्यांका को एक सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' में बतौर होस्ट भी देखा गया. दिव्यांका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news