Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव नहीं असली नाम, भोजपुरी सुपरस्टार को फैंस ने तोहफे में दी ये पहचान!
Advertisement

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव नहीं असली नाम, भोजपुरी सुपरस्टार को फैंस ने तोहफे में दी ये पहचान!

Khesari Lal Yadav Real Name: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सुपरस्टार का असली नाम नहीं है. आइए जानते हैं क्या है उनका असली नाम और कैसे मिली उन्हें खेसारी लाल की पहचान.

खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs and Movies: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. खेसारी लाल यादव को सिर्फ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशूहरियत मिली है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movies) की फिल्में और गाने केवल उनके नाम पर बिकते हैं. अब जब नाम की बात छिड़ ही गई है तो आपको भोजपुरी सुपरस्टार के बारे में एक नया फैक्ट बता देते हैं. भोजपुरी सुपरस्टार को पूरी दुनिया जिस नाम से जानती है वह उनका असली नाम नहीं है. अब सवाल उठता है तो क्या है खेसारी नाम से पहचाने जाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार का असली नाम. 

खेसारी लाल यादव का असली नाम क्या है? 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Real Name) का असली नाम शत्रुघ्न कुमार (Shatrughan Kumar) है. शत्रुघ्न कुमार यानी खेसारी लाल यादव ने अपने जीवन में मुश्किल से मुश्किल दौर देखा है. एक समय था जब खेसारी (Khesari Lal Yadav) लिट्टी चोखा बेचकर अपना पेट पालते थे. खेसारी अपने इरादे के बहुत पक्के रहे हैं और उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने में जी-जान लगाई है. एक्टर के करियर को तब पहचान मिली तब उन्हें खेसारी के नाम से लॉन्च किया गया था. 

कैसे पड़ा खेसारी लाल नाम? 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs) ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी. वह शुरुआती दौर में रामायण में मजीरे बजाने का काम करते थे, वह बेहद बातूनी थी. उनकी बातों के कारण ही लोगों ने उन्हें खेसरिया कहना शुरू कर दिया. यही नाम फिर उनकी पहचान बन गया. 

खेसारी का क्या है मतलब

खेसारी (Khesari Meaning) एक तरह की दाल होती है जिसके बीजों को बिना जमीन जोते कहीं भी डाल दिया जाए तो उसके पौधे निकल आते हैं. खेसारी लाल ने भी हर हालत में अपने आपको मजबूत बनाए रखा और अपने सपनों की तरफ बढ़ते रहे. यही कारण है कि भोजपुरी सुपरस्टार को आज दुनिया खेसारी लाल यादव के नाम से जानती है. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news