Alia Ranbir Dughter Raha Kapoor: रह-रहकर रणबीर कपूर को बेबी राहा को लेकर सता रहा है ये डर, जानकर चौंक जाएंगे आप!
Advertisement

Alia Ranbir Dughter Raha Kapoor: रह-रहकर रणबीर कपूर को बेबी राहा को लेकर सता रहा है ये डर, जानकर चौंक जाएंगे आप!

Ranbir Kapoor ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बेबी राहा कपूर का जिक्र किया. बातों ही बातों में रणबीर ने राहा के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor on Raha: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) जन्म के साथ ही काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं. भले ही फैंस ने अब तक राहा का चेहरा नहीं देखा है लेकिन वो राहा के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं. वहीं हाल ही में रणबीर कपूर ने बेबी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की. रणबीर ने ये बातें अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहीं. रणबीर का ये बयान वायरल हो रहा है. अपने इस बयान में रणबीर ने बेबी राहा को लेकर ऐसे डर के बारे में बताया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

इस बात का है रणबीर को डर
रणबीर कपूर ने राहा कपूर (Raha Kapoor) के बारे में बात करते हुए कहा- 'मेरी जिंदगी में जो भी खुशियां हैं उसका मुकाबला कोई इंसान, फिल्म या कोई और नहीं कर सकता. अब कुछ भी मतलब नहीं रखता और सब कुछ मतलब रखता है. सब के कुछ एक साथ हो रहा है. मुझे तो इस बारे में बात करने से भी डर लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके अंदर इतना प्यार भरा है. इसी के कारण एक अजीब सा डर भी होता है. पता नहीं ये डर कब जाएगा.' 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt  (@aliaabhatt)

 

किसी के लिए नहीं किया ऐसा महसूस
बेबी राहा कपूर के बारे में बात करते हुए रणबीर ने आगे कहा- 'इतना जरूर है कि मैं ये समझता था कि ये एक चीज है जो मेरे साथ हमेशा साथ रहेगी. मरते दम तक साथ रहेगी. मैं जितनी खुशी, प्यार और शुक्रगुजार महसूस करता हूं, मैंने कभी उसे किसी भी चीज इंसान या फिर फिल्म प्रमोशन के लिए ऐसा फील नहीं किया.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt  (@aliaabhatt)

 

मार्च में 4 महीने की हो जाएंगी राहा कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेबी राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था. इस मार्च यानी कि 6 मार्च, 2023 को राहा पूरे 4 महीने की हो जाएंगी. अभी तक इन दोनों सितारों ने बेटी की फोटो को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है. 

 

 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहलेसबसे आगे

 

 

Trending news