Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा बाथरोब पहनकर मिथुन चक्रवर्ती के हिट गाने पर झूमी ऐसे, सोशल मीडिया पर लगा दी आग
Advertisement

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा बाथरोब पहनकर मिथुन चक्रवर्ती के हिट गाने पर झूमी ऐसे, सोशल मीडिया पर लगा दी आग

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस डांस वीडियो में प्रियंका ऐसा जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं कि चर्चे हर तरफ हो रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा और रूही दोसानी

Priyanka Chopra Dance Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीब 3 साल बाद मुंबई आईं. इस दौरान ना केवल एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर छाया बल्कि उनके अंदाज ने भी एक बार फिर से फैंस को दीवाना बना दिया. वहीं अब सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देसी गर्ल मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर अपनी दोस्त के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं. खास बात है कि प्रियंका ने ये पूरा डांस बाथरोब पहनकर किया. प्रियंका के इस डांस का वीडियो जैसे ही उनकी दोस्त रूही ने शेयर किया तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. 

दोस्त के साथ मचाया धमाल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वीडियो में अपनी दोस्त रूही दोसानी के साथ नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में जहां बाथरोब पहने नजर आईं तो वहीं उनकी दोस्त रूही ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ प्रिटेंड कोट पहने दिखीं. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मिथुन चक्रवर्ती के पुराने गाने 'झूम झूम झूम जरा' पर ऐसे ठुमके लगाते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhee Dosani (@ruheedosani)

 

रुही ने शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के संग इस डांस वीडियो को रूही दोसानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. कैप्शन में लिखा- 'बेस्ट फ्रेंड के साथ सेल्फ केयर करना.' 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

इस फिल्म में आएंगी नजर
भारत आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके बोल्ड लुक के चर्चे हुए. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'जी रे जरा' फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ होंगी. प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं. निजी जिंदगी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है. 

 

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर.

 

 

Trending news