Nora Fatehi News: फीफा वर्ल्डकप में नोरा ने किया तिरंगे का अपमान! उल्टा पकड़ा, दुपट्टे की तरह लहराया...हुईं ट्रोल
Advertisement

Nora Fatehi News: फीफा वर्ल्डकप में नोरा ने किया तिरंगे का अपमान! उल्टा पकड़ा, दुपट्टे की तरह लहराया...हुईं ट्रोल

Nora Fatehi Latest News: हाल ही में कतर में आयोजित फीफा वर्ल्डकप में नोरा फतेही ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से खूब तारीफ लूटी लेकिन स्टेज पर नोरा कुछ ऐसा कर गईं जिसके कारण अब इंडिया में उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. उन पर आरोप लगा है तिरंगे के अपमान का!

नोरा फतेही (फोटो- सोशल मीडिया)

Nora Fatehi FIFA World Cup: फीफा वर्ल्डकप में भारत की तरफ से परफॉर्म कर रहीं नोरा ने हर किसी का दिल अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से लूट लिया. उनके लुक से लेकर ड्रेस तक के चर्चे खूब हो रहे हैं. लेकिन एक खास वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं. स्टेज पर परफॉर्म करते हुए उन्होंने जिस तरह से तिरंगा लहराया और पकड़ा उसे लेक अब नोरा मुश्किलों में घिरती दिख रही हैं. नोरा पर साफ-साफ तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है. 

नोरा पर क्यों लगे ऐसे आरोप  
दरअसल, नोरा जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तब नीचे से तिरंगे को फेंका गया जो स्टेज पर गिरा जिसके बाद नोरा ने तिरंगा उठाया और उसे उल्टा पकड़कर लहराने लगीं. सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उनका तिरंगा लहराने का अंदाज भी कुछ ऐसा था मानो दुपट्टा हाथ में पकड़कर लहरा रही हों. जिसके कारण ही नोरा अब विवादों में आ गई हैं. जैसे ही ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो इसे वायरल होते देर ना लगी और अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे. हालांकि शुरुआत में भारत के प्रति उनका प्यार देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

कनाडा में जन्मीं और पली-बढ़ीं हैं नोरा 
नोरा फतेही यूं तो मोरक्कन फैमिली से हैं लेकिन उनका जन्म और पालन पोषण कनाडा में हुआ. उनके परिवार ने मोरक्कन संस्कारों के अनुसार बच्चों की परवरिश की थी लेकिन बॉलीवुड की तरफ उनका झुकाव हमेशा से था लिहाजा उन्होंने छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि उन्हें क्या करना है. अपने सपनों को सच करने के लिए ही वो भारत आईं. जहां कई सालों के स्ट्रगल के बाद आज वो इस मुकाम पर हैं कि इंटरनेशनल लेवर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 

Trending news