Bipasha Basu Baby Photo: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दिखाई बेटी की पहली झलक, गोद में उठाकर लाड प्यार करते आए नजर
Advertisement

Bipasha Basu Baby Photo: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दिखाई बेटी की पहली झलक, गोद में उठाकर लाड प्यार करते आए नजर

Bipasha Basu: बिपाशा और करण ने अपनी बिटिया के नाम का खुलासा तो पहले ही कर दिया था लेकिन अब इन सितारों ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई. 

 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

Bipasha Basu Baby: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का घर इन दिनों बच्चे की किलकारियों से गूंज रहा है. इन दोनों के घर 12 नवंबर को प्यारी सी बिटिया ने जन्म लिया. जिसके बाद से बिपाशा और करण पेरेंट्स हुड एन्जॉय कर रहे हैं. बिपाशा और करण ने अपनी बिटिया के नाम का खुलासा तो पहले ही कर दिया था लेकिन अब इन सितारों ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई. इस फोटो को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में ये दोनों सितारे अपनी बिटिया को गोद में लिए हुए हैं और उस पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.

दिखाई पहली झलक

इस फोटो को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में बिपाशा और करण रूम की खिड़की के पास खड़े हैं और करण गोद में बेटी को लिए हुए हैं. वहीं बिपाशा और करण तस्वीर में बेटी पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

लिखा ये कैप्शन
इस प्यारी सी फोटो को बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हम लोगों की रेसिपी स्वीट बेबी एंजल बनाने की...आधा कप तुम और आधा कप मैं...आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद...3 बूंदें रेनबो की और इसके बाद क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के अनुसार.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

रखा बेबी का ये नाम
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बिटिया रानी के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट में किया था. इस स्टार कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा. आपको बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी के 6 साल बाद ये दोनों 12 नवंबर, 2022 को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने. बिपाशा से पहले हाल ही में देबीना बनर्जी और आलिया भट्ट के घर भी लक्ष्मी आई. 

 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi, अब किसी और की जरूरत नहीं

Trending news