आलोक नाथ के बेटे को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया
Advertisement

आलोक नाथ के बेटे को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

लोकप्रिय अभिनेता आलोक नाथ के पुत्र पर मुंबई के उपनगर में कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के पुत्र शिवांग नाथ के साथ उनके तीन दोस्त थे, जिसमें से दो महिला मित्र थी। वह कल रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे।

आलोक नाथ के बेटे को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

मुंबई: लोकप्रिय अभिनेता आलोक नाथ के पुत्र पर मुंबई के उपनगर में कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के पुत्र शिवांग नाथ के साथ उनके तीन दोस्त थे, जिसमें से दो महिला मित्र थी। वह कल रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने शिवांग से जब गाडी रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और उपनगर बांद्रा के सीवी रोड़ पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सांताक्रूज पुलिस थाने ले गयी। पुलिस ने बताया कि जब शिवांग को पकड़ा गया, जब वह नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि उनकी महिला मित्रों ने पुलिस से यह कहकर उलझने का प्रयास किया, कि वह लोग कार चला रही थीं।

पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि बाद में बांद्रा यातायात पुलिस ने उसके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने और पुलिस का आदेश नहीं मानने का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बांद्रा की यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। अभिनेता के पुत्र से 2,600 रुपये का जुर्माना भरने और न्यायालय की सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने की शर्त के साथ रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आलोक नाथ को हिन्दी सिनेमा और टीवी में सराहनीय अभिनय के लिए जाना जाता है।

Trending news