गुंजन सिंह का मकर संक्रांति स्पेशल भोजपुरी गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' मचा रहा धमाल
Advertisement

गुंजन सिंह का मकर संक्रांति स्पेशल भोजपुरी गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' मचा रहा धमाल

भोजपुरी मकर संक्रांति गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' गाने को  गुंजन सिंह इंटरटेनमेंट के यूट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को 8 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 

गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका  का गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' रिलीज .

Patna: नये साल 2022 में मकरसंक्रांति 14 जनवरी को है. मकर संक्रांति के त्यौहार पर दही चूड़ा का खास महत्व होता है. इस मौके पर भोजपुरी मकर संक्रांति स्पेशल गाना धड़ाधड़ रिलीज हो रहा है. ऐसे में भोजपुरी मकर संक्रांति सॉन्ग फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. 

इसी कड़ी में भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी मकर संक्रांति गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. दोनों का यह फनी मकर संक्रांति गीत है जो रिलीज के साथ वायरल हो रहा है.

आपको बता दें गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज के दीवाने करोड़ों की संख्या में भोजपुरी के लोग हैं. ऐसे में उनके गाने के रिलीज का इंतजार भी बेसब्री से रहता है. ये गाना यूट्यूब पर काफी सुना जा रहे है और संगीत प्रेमियों को काफी पसंद भी आ रहा है.

गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका  का गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दही चुरा स्पेशल सॉन्ग को गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपने दमदार आवाज में गाया है.

गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की फैन फॉलोइंग भोजपुरिया फैंस के बीच जबरदस्त है. गुंजन सिंह एक्ट्रेस सोना पांडे से गाने में कह रहे है कि ऐ भौजी लाइए दही चुरा तिलकुट खाने का बहुत मन कर रहा है. एक्ट्रेस सोना पांडे कह रही है कि आज मकरसंक्रांति है नहा-धोकर कर जल्दी से आइये, तभी मिलेगा दही, चुरा, तिलकुट. गुंजन सिंह कह रहे है कि ठंढ़ा लग रहा है,नही नहाएगें. एक्ट्रेस  कह रही है कि आज अगर नहाया नहीं तो पत्नी करिया (काली) मिलेगी. गाने में दोनों की ये केमेस्ट्री लाजबाव लग रही है. ये गाना फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

भोजपुरी मकर संक्रांति गाना 'दही चूड़ा खिलाबो भौजी' गाने को  गुंजन सिंह इंटरटेनमेंट के यूट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को 8 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 862,436 व्यूज आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-  भोजपुरी मकरसंक्रांति गाना 'चुरा में दही सान के मारे सपासप' आपने देखा क्या

बता दें कि इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य को अर्घ्य देकर आग में दिल और गुड़ डालते हैं. बिहार समेत उत्तर प्रदेश में इस दिन तिल के लड्डू और खिचड़ी खाने का प्रचलन है.  इस पर्व को मनाकर नये साल की समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है. 

इस गाने को गाया है गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने,जबकि गाने को म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने. गाने के अमन अलबेला ने लिखा है. एक्ट्रेस सोना पांडे का गाने में शानदार अभिनय से फैंस के बीच छा रही है.

 

Trending news