Brand Value: जिसकी उम्मीद नहीं थी आखिरकार वो हो गया! विराट कोहली को इस मामले में रणवीर सिंह ने पछाड़ा
Advertisement

Brand Value: जिसकी उम्मीद नहीं थी आखिरकार वो हो गया! विराट कोहली को इस मामले में रणवीर सिंह ने पछाड़ा

Ranveer Singh: वर्ष 2020 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 23.77 करोड़ डॉलर आंकी गई थी. भारतीय क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज कोहली वर्ष 2019 के बाद से ही लगातार खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे थे. करीब ढाई वर्षों तक वह कोई अंतरराष्ट्रीय शतक भी नहीं लगा पाए थे.

Brand Value: जिसकी उम्मीद नहीं थी आखिरकार वो हो गया! विराट कोहली को इस मामले में रणवीर सिंह ने पछाड़ा

Virat Kohli: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लंबे समय तक खराब फॉर्म से गुजरने का नुकसान अपने ब्रांड वैल्यू में आई गिरावट के रूप में चुकाना पड़ा है. वर्ष 2022 में कोहली की ब्रांड वैल्यू और भी घटकर 17.79 करोड़ डॉलर रह गई. सलाहकार फर्म क्रॉल की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कोहली के ब्रांड वैल्यू में आई गिरावट का जिक्र किया गया है. इसके मुताबिक, 2021 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 18.57 करोड़ डॉलर थी लेकिन पिछले साल यह गिरकर 17.79 करोड़ डॉलर पर आ गई.

विराट कोहली

इसके पहले वर्ष 2020 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 23.77 करोड़ डॉलर आंकी गई थी. भारतीय क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज कोहली वर्ष 2019 के बाद से ही लगातार खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे थे. करीब ढाई वर्षों तक वह कोई अंतरराष्ट्रीय शतक भी नहीं लगा पाए थे. हालांकि, 2022 की दूसरी छमाही में उनकी खोई फॉर्म वापस आती दिखी और उसके बाद से उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं. 

ब्रैंड वैल्यू
हालांकि, क्रॉल की रिपोर्ट कहती है कि कोहली की ब्रांड वैल्यू में आई गिरावट का फायदा फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को हुआ है और वह 2022 में सबसे मूल्यवान भारतीय हस्ती बनकर उभरे हैं. पिछले साल रणवीर की कुल ब्रांड वैल्यू 18.17 करोड़ डॉलर आंकी गई जबकि वर्ष 2021 में वह 15.83 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर थे. 

                                                                                                                                                                                                             

इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

रणवीर सिंह
क्रॉल की मूल्यांकन सेवा के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा, ‘‘रणवीर भारत के सर्वाधिक मूल्यवान ब्रांड बन गए. इसमें उनके व्यापक विज्ञापन पोर्टफोलियो और बढ़ती वैश्विक मौजूदगी की अहम भूमिका रही.’’ दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों की राष्ट्रीय स्तर के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता बढ़ने का फायदा वहां के फिल्मी कलाकारों को हुआ है.

अल्लू अर्जुन
फिल्म ‘पुष्पा’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन (3.14 करोड़ डॉलर) और उनकी साथी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (2.53 करोड़ डॉलर) देश के शीर्ष 25 ब्रांड वैल्यू वाली हस्तियों में शामिल हो गए हैं. ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा 2.65 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप 25 हस्तियों में शुमार हैं. वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु भी उनके करीब ही हैं. 

आलिया भट्ट
महिला वर्ग में अभिनेत्री आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़कर 2022 में 10.29 करोड़ डॉलर हो गई जबकि उसके साल भर पहले यह 6.81 करोड़ डॉलर थी. कुल सूची में चौथे स्थान पर मौजूद आलिया के बाद दीपिका पादुकोण का स्थान है जिनकी ब्रांड वैल्यू 8.29 करोड़ डॉलर है. पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सक्रिय खेल से संन्यास लेने के कई साल बाद भी 8.03 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं. 

सचिन तेंदुलकर
वहीं सचिन तेंदुलकर 7.36 करोड़ डॉलर वैल्यू के साथ सूची में आठवें स्थान पर रहे. हाल ही में ‘पठान’ जैसी सफल फिल्म देने वाले अभिनेता शाहरुख खान 2022 में 5.57 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सूची में दसवें स्थान पर रहे. उनके बाद सलमान खान का स्थान रहा जिनका ब्रांड वैल्यू 5.45 करोड़ डॉलर आंका गया है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news