भारत 2015-16 में 7.5% वृद्धि दर्ज करेगा, जी20 में सबसे अधिक: मूडीज
Advertisement

भारत 2015-16 में 7.5% वृद्धि दर्ज करेगा, जी20 में सबसे अधिक: मूडीज

भारत की वृद्धि की मजबूत संभावनाओं पर स्वीकृति की एक और मुहर के तौर पर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि देश 2015-16 में 7.5 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज करेगा। भारत की वृद्धि दर जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी और इसमें सुधार की पहलों तथा कच्चे तेल में नरमी से मदद मिलेगी।

भारत 2015-16 में 7.5% वृद्धि दर्ज करेगा, जी20 में सबसे अधिक: मूडीज

नयी दिल्ली : भारत की वृद्धि की मजबूत संभावनाओं पर स्वीकृति की एक और मुहर के तौर पर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि देश 2015-16 में 7.5 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज करेगा। भारत की वृद्धि दर जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी और इसमें सुधार की पहलों तथा कच्चे तेल में नरमी से मदद मिलेगी।

मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने एक रिपोर्ट में कहा, हमने भारत में मजबूत वृद्धि का अनुमान जाहिर किया है 2015-16 में 7.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज होगी जो जी-20 अर्थव्यवस्थाओं का उच्चतम स्तर होगा। कच्चे तेल में नरमी और सुधारवादी कदमों से आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसे वक्त में जबकि वैश्विक निवेश प्रवाह बदल रहा है, भारत को वाह्य असंतुलन कम होने का फायदा होगा।

मूडीज ने कहा, हमें पिछले 10 साल में पहली बार (भारत के) चालू खाते के मोटे तौर पर संतुलित रहने की उम्मीद है। इसका श्रेय उर्जा आयात बिल में कमी और सोना आयात पर प्रतिबंध को जाता है। इसमें कहा गया कि कच्चे तेल में नरमी से जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक फायदा भारत को होगा क्योंकि देश कच्चे तेल का प्रमुख आयातक है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इसके अलावा मेक इन इंडिया अभियान से घरलू विनिर्माण बढ़ेगा और अन्य सुधार की पहलों से निवेश और वृद्धि बढ़ेगी। मूडीज ने कहा, यदि सुधार पर अमल किया जाता है तो ये सुधार और कारोबार अनुकूल नीतियों के लिए समर्थन से 2013-14 के मुकाबले ज्यादा निवेश वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।

 

Trending news