World's Richest Men: दुनिया के अमीर लोगों में शुमार इस अरबपति का हुआ तलाक, पत्नी को देने होंगे 1 अरब डॉलर, ये है पूरा मामला
Advertisement

World's Richest Men: दुनिया के अमीर लोगों में शुमार इस अरबपति का हुआ तलाक, पत्नी को देने होंगे 1 अरब डॉलर, ये है पूरा मामला

Israel Englander: 69 वर्षीय कैरल ने इजराइल इंग्लैंडर को 55 वर्षीय स्विस गैलरिस्ट डोमिनिक लेवी के लिए छोड़ दिया था. जानकारी के मुताबिक साल 2016 में कैरल ने इजराइल पर बार-बार धोखा देना का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. इसके बाद ही दोनों अलग हो गए.

World's Richest Men: दुनिया के अमीर लोगों में शुमार इस अरबपति का हुआ तलाक, पत्नी को देने होंगे 1 अरब डॉलर, ये है पूरा मामला

America: दुनिया में कई अमीर लोग शामिल हैं. इनमें से एक इजराइल इंग्लैंडर भी हैं. अरबपति इजराइल इंग्लैंडर ने अपनी पूर्व पत्नी कैरल को शादी के 40 से ज्यादा वर्षों के बाद एक महिला के लिए छोड़ने के बाद 1 अरब डॉलर से अधिक का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है. तलाक का समझौता 69 वर्षीय कैरल के जरिए दीवानी कानून का मुकदमा दायर करने के बाद आया है. वहीं अब तलाक सेटलमेंट के तहत अपनी पूर्व पत्नी को इजराइल के जरिए भुगतान किया जाएगा.

लगाया आरोप

दरअसल, 69 वर्षीय कैरल ने इजराइल इंग्लैंडर को 55 वर्षीय स्विस गैलरिस्ट डोमिनिक लेवी के लिए छोड़ दिया था. जानकारी के मुताबिक साल 2016 में कैरल ने इजराइल पर बार-बार धोखा देना का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. इसके बाद ही दोनों अलग हो गए. बता दें कि इजराइल इंग्लैंडर और Caryl ने 1975 में शादी की थी. इस शादी से दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं.

                                                                                                                                                                                                             

इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

रिश्ता खत्म करने का दबाव
कैरल के जरिए इजराइल पर धोखा देने का आरोप लगाया गया. इसके साथ ही इजराइल पर परेशान करने और बच्चों से दूर करने का आरोप भी लगाया गया. कैरल का कहना है कि उसे डोमिनिक से प्यार हो चुका है. इसको लेकर कैरल ने इजराइल पर आरोप लगाया कि इजराइल ने दोनों महिलाओं को रिश्ता खत्म करने के लिए काफी दबाव बनाया था.

अमीर लोगों में शुमार
हालांकि अब भुगतान के समझौते से कैलर काफी खुश हैं. बता दें कि इजराइल इंग्लैंडर का नाम दुनिया के अमीर लोगों में शुमार है. इजराइल अमेरिका के रहने वाले हैं. 30 मार्च 2023 को इजराइल इंग्लैंडर Forbes की अमीर लोगों की सूची में 155वें पायदान पर हैं. वर्तमान में उनकी नेटवर्थ 11.4 अरब डॉलर की है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news