Adani Group: एक बार फिर से अडानी के शेयरों में आई गिरावट, लोअर सर्किट तक पहुंचे शेयर के दाम
Advertisement

Adani Group: एक बार फिर से अडानी के शेयरों में आई गिरावट, लोअर सर्किट तक पहुंचे शेयर के दाम

Adani Share Price: बीएसई में अडानी पावर के शेयर में सर्वाधिक 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अडानी ट्रांसमिशन को भी 4.98 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा. अडानी विल्मर के शेयर 4.93 प्रतिशत की गिरावट पर रहे जबकि अडानी टोटल गैस में 4.91 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया.

Adani Group: एक बार फिर से अडानी के शेयरों में आई गिरावट, लोअर सर्किट तक पहुंचे शेयर के दाम

Share Market Update: शेयर बाजार में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों के पोर्टफोलियो पर भी असर देखा जा रहा है. इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में भी हलचल बनी हुई है. वहीं आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है. घरेलू शेयर बाजार में आंशिक तेजी के उलट अडानी समूह की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

शेयर बाजार
बीएसई में अडानी पावर के शेयर में सर्वाधिक 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अडानी ट्रांसमिशन को भी 4.98 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा. अडानी विल्मर के शेयर 4.93 प्रतिशत की गिरावट पर रहे जबकि अडानी टोटल गैस में 4.91 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया. ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर 4.60 प्रतिशत गिरा जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी में 4.40 प्रतिशत की गिरावट रही.

                                                                                                                                                                                                             

इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

स्टॉक मार्केट
इसके अलावा अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 1.43 प्रतिशत, एसीसी में 1.01 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 0.99 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान अडानी समूह की कई कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट तक पहुंच गए थे. अडानी ग्रुप के शेयरों के उलट बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट
बता दें कि इस साल 24 जनवरी को अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस रिपोर्ट में ग्रुप पर शेयरों के भाव चढ़ाने में हेराफेरी करने और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे लेकिन ग्रुप ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था..

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news